Agra News : नेशनल चैम्बर पदाधिकारियों ने उतारी प्रभु श्री राम की आरती
-आगरा की रामलीला में चैम्बर को प्राप्त हुआ महा आरती का अवसर।
-आरती के बाद रामलीला स्थित श्री हनुमान मंदिर में प्रसादी का किया गया आयोजन
मनोहर समाचार, आगरा। ऐतिहासिक रामलीला की आरती नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एण्ड कॉमर्स, यूपी, आगरा के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा की गई। आरती के बाद रामलीला स्थित श्री हनुमान जी के मंदिर में प्रसादी की व्यवस्था की गई। जिसमें चैम्बर के सैकड़ों सदस्यों व अन्य द्वारा प्रसादी ग्रहण की गई।
आरती के अवसर पर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, अनिल वर्मा सदस्यों में योगेश जिंदल, नीरज अग्रवाल, राकेश सिंघल, गोविंद प्रताप सिंगल, राजेंद्र गर्ग, सुरेश चंद्र बंसल, अशोक गोयल (हरियाणा) नीरज अग्रवाल, विनय कुमार मित्तल,अनुज विकल, अनिल अग्रवाल, यतेंद्र गर्ग, जय किशन गुप्ता, अशोक गुप्ता, नितिन अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

जय सियाराम
जवाब देंहटाएं