Agra News : अग्रवाल महिला मंडल का हुआ गठन

मनोहर समाचार, आगरा। श्री अग्रवाल सेवा संगठन दयालबाग के तत्वाधान में महिला मंडल की स्थापना की गई। मुख्य संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग द्वारा महिला मंडल की घोषणा करते हुए आशा अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, बबीता मित्तल, अर्चना अग्रवाल, संध्या गर्ग, गरिमा गर्ग एवं दीक्षा अग्रवाल को महिला मंडल की संयोजिका मनोनीत किया गया। 

संस्था अध्यक्ष कुलवंत मित्तल ने बताया कि "विगत कई समय से महिला मंडल स्थापना की मांग उठ रही थी, इसलिए महिला मंडल की घोषणा की गई है। यह संयोजिकाएं अब संगठन के लगभग 600 सदस्य परिवार की महिलाओं को जोड़कर अग्रवाल समाज में खास भूमिका निभाएंगे, एवं समय-समय पर अग्र महिलाओं के कार्यक्रम आयोजित करेंगी। 

इस दौरान स्थानीय हेम संतुष्टि में आयोजित कार्यक्रम में महामंत्री राजीव खेमका, कोषाध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, जयंती संयोजक राकेश अग्रवाल, शोभा यात्रा संयोजक वीरेंद्र अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे!



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया