Agra News : पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी में रावण के पुतले का दहन

-दशहरा मेले में मातृ शक्ति ने दिया संदेश, स्वरोजगार घरेलू वस्तु की तीन दर्जन दुकानें लगा ऑन लाइन खरीदारी से बचें 

मनोहर समाचार, आगरा। पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी ताजनगरी  पंचवटी परिवार पीआरडब्लू  द्वारा भव्य दशहरा मेला लगाया। साथ ही पर्यावरण, जाम के झंझट से बचने के लिए प्रशासन का साथ भी दिया।

सर्व प्रथम प्रभु श्रीराम की आराधना कर भव्य दशहरा मेले का उद्घाटन सम्मानित मातृ शक्ति, अध्यक्ष सहकारी बैंक, प्रदीप भाटी, ममता टपलू, उपेंद्र सिंह, संरक्षक श्याम भोजवानी, अध्यक्ष नरेंद्र सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि प्रदीप भाटी जी का पुष्प माला पटका पहना कर सम्मान किया। पंडित गिरीश उपाध्याय द्वारा पूजन कर असत्य पर सत्य की जीत रावण का पुतला दहन किया गया। इसके साथ ही भव्य आतिशबाजी के बीच धू धू कर रावण जला।

सोसायटी के सम्मानित भाइयों ने एक के बाद एक गीतों पर कार्यक्रम का समा बांधा 

पीआरडब्लूए द्वारा सराहनीय कार्य मातृ शक्ति को स्वरोजगार  कार्य में हौसला अफजाई से किया। जहां बेहतरीन दुकानों की व्यवस्था की, जिसमें महिलाओं द्वारा हेंडमेड घर में काम के अनेकों  सामान की दुकानें लगाईं। हेमा सारस्वत बुटीक सूट कलेक्शन, प्रेरणा राठी हैंडीक्राफ्ट, प्राची चंचल किचन आइटम, सुनीता राजन, कुसुम मारवा घरेलू नमकीन, नेहा अग्रवाल बच्चों के घरेलू सामान, दीपाली खंडेलवाल किड्स वियर क्रोकरी, भक्ति गोयल द्वारा ब्रेसलेट गेम्स, साहिब का और हैंडमेड पर्स फैंसी, आकांक्षा गुप्ता सिल्वर, उषा जैन हैंडमेड बैग, शिप्रा हैंडीक्राफ्ट, गुन सागर घरेलू आइटम, कविता अग्रवाल हैंडलूम साड़ी, आयुषी रजावत होममेड स्नैक्स, रिया शर्मा रेडीमेड सूट, प्रियंका असीजा लाइफस्टाइल दीपावली डेकोरेशन, सुनीता राजन सिल्क साड़ीज,दीपाली परमार आर्टिफिशियल ज्वेलरी, वंदन हैंडमेड  फैब्रिक, शैली चावला  हेड प्रिंट , देवेंद्र कौर डिजाइनर कांच पर्ल वर्क, मोनिका खंडेलवाल ज्वेलरी, रिचा आनंद सूट्स, रितु ओबेरॉय अनेकों गिफ्ट, शालिनी राठौर दीपावली आइटम्स, रजनी कदम फैंसी दीपक इत्यादि स्टॉल रहीं। जहां सभी परिवारों ने बच्चों के साथ राजस्थान की प्रसिद्ध सेठ सांवरिया स्वीट्स देशी घी लजीज व्यंजनों के खाने पीने का लुत्फ लिया। बुजुर्गों का सम्मान समारोह सोसायटी द्वारा किया गया।

सांस्कृति सचिव गुरमीत सिंह सलूजा कोषाध्यक्ष राजेश जैन द्वारा मेले में आए सभी का आभार व्यक्त किया। आधुनिक भव्य सजावट श्री कैला देवी टेंट द्वारा की गई। पंचवटी परिवार महिला सखियों बच्चो में तीन दिवसीय कार्यक्रम डांडिया नृत्य का उत्साह, भजन संध्या दशहरा मेला की उमंग भरी खुशी से इंजॉय किया। 

इस दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, संरक्षक श्याम भोजवानी, सुशील आहूजा, गुरमीत सिंह सलूजा, रिंकू शर्मा, राजेश जैन, डॉ. एलआर पाठक, बिपिन मोहन शर्मा, राकेश जैन, प्रदीप खंडेलवाल, अभिनव बंसल, आशु तिवारी, पवन राठौर आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया