Agra News : डांडिया उत्सव में धुनुची नृत्य संग घूमर और गरबा की भी रही धूम

-नेहरू नगर क्लब द्वारा डांडिया उत्सव में 101 दीपों से हुई मां दुर्गा की आरती 

-पश्चिम बंगाल के धुनुची नृत्य रहा आकर्षण का केन्द्र, 32 फुट का रावण दहन भी हुआ

मनोहर समाचार, आगरा। जगमग रोशनी से सजे सजे नेहरू नगर क्लब में आज भगवान राम और मां दुर्गा की भक्ति के रंग बिखरे थे। डांडिया नाइट में जहां 101 सदस्याओं द्वारा दीपों को हाथ में लेकर मां दुर्गा की विशेष आरती की गई। वहीं दोनों हाथों में दीप लिए पश्चिम बंगाल के धुनुची नृत्य और गरबा की भी धूम रही। वहीं दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में 32 फुट चे रावण दहन के साथ हर ओर जयश्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। असत्य पर सत्य और भगरान राम की जीत की खुशी में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप मिष्ठान वितरित किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल व मेयर हेमलता दिवाकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत नेहरू नगर क्लब के संस्थापक सतीश गुप्ता व रोड बड क्लब की अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने किया। गायिका सुजाता शर्मा ने संगीत के स्वरों को गरबा की गीतों में पिरोकर बिखेरा तो हर तरफ संगीत की सुरमयी मस्ती घुल गई। सर्वप्रथम गणेश वंदना और उसके बाद डांडिया उत्सव के रंग बिखरे तो कार्यक्रम में मौजूद अतिथि भी नृत्य करने को उठ खड़े हुए। 

हो शुभारम्भ मंगल घड़ी आई...,आज राधा का श्याम याद आ गया..., उड़ी उड़ी जाए दिल की पतंग..., घूंघट में चांद होगा, आंचल में चांदनी..., जैसे गीतों पर डांडिया उत्सव को खूब इंजाय किया। अंत में 32 फुट के रावण का दहन कर सभी को प्रसाद वितरण किया गया।        

इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक महेश सिंघल, अध्यक्ष नवल सिंघल, संरक्षक सुधीर गुप्ता व पंकज गर्ग, रोज बड क्लब की अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, मिली अग्रवाल, अर्चना सिंघल, प्रभा अग्रवाल, नीतू सिंघल, उपमा अग्रवाल, डिम्पल सिंघल, शालिनी अग्रवाल, पूनम शर्मा, रूबी गर्ग, रिंकी गर्ग आदि उपस्थित रहीं।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया