Agra News : मिथिलानगरी में राजा दशरथ और सियाराम संग तीनों भाईयों की खूब हुई जेवनार

मनोहर समाचार, आगरा। सियारम संग तीनों भाईयों के विवाह के बाद आज ससुरालीजनों अयोध्यावासियों की खूब देवनार हुई। राजा दशरथ व रानी कौशल्या (संतोष शर्मा व ललिता शर्मा) संग चारों भाईयों (श्रीराम-जनक नन्दनी जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न) संग मिथिलावासियों ने अयोध्यावासियों को आमंत्रित कर स्वागत सम्मान किया। 

सर्वप्रथन राजा दशरथ व रानी कौशल्या का हाथ पकड़ चारों भाई ल सीता जी श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के संजय अग्रवाल के निवास पर जेवनार में पहुंचे। इसके उपरान्त समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल के निवास पर बैठ बाजों संग सभी बारातियों का भव्य स्वागत किया गया। गौरव अग्रवाल के सभी परिवारीजनों संग पुष्माला पहनाकर व आरती कर सभी स्वरूपों का स्वागत किया। पुष्प वर्ष कर मंच तक ले जाया गया। राजा दशरथ बेटे राम व लक्ष्मण का हाथ पकड़कर मंच साथ लेकर गए। राजा जनक (प्रमोद वर्मा) भी इस अवसर पर मौजूद थे। 

भगराम राम के आते ही हर कोई उनके दर्शन पर चरण स्पर्श करने को ललायित दिखा। घर आए जमाई को खूब उपहार भी मिले। किसी ने भगवान के साथ सेल्फी तो किसी ने आर्शीवाद लेकर जनकपुरी महोत्सव की स्मृतियों को अपने हृदय में संजोने का प्रयास किया। इसके उपरान्त विजय अग्रवाल के यहां जेवनार में सभी स्वरूपों संग पहुंचे, उनकी खूब आव भगत की गई। 

श्रीजनकपुरी महोत्गेसव आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल के निवास पर स्वरूपों की जेवनार के अवसर पर मुख्य रूप से पलक अग्रवाल, राहुल चतुर्वेदी, हेमंत भोजवानी, अनुराग उपाधय, राजीव शर्मा, मुनेंद्र जादौन, योगेश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, वरुण गुप्ता सरिता गुप्ता, नीलम अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, गोकलेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सुनील गर्ग, सचिन गर्ग,  गौरव वर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री एस.पी.सिंह बघेल, आगरा महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर, आदि उपस्थित रहें आदि उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया