Agra News : सनातन हिंदू संघ ने कैलाश मंदिर में बैठक कर किया हिन्दू एकता का शंखनाद

मनोहर समाचार, आगरा। कैलाश मंदिर प्रांगण में सनातन हिंदू संघ आगरा की प्रथम बैठक का आयोजन कैलाश मंदिर के महंत पूज्य निर्मल गिरी जी महाराज की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में लंगड़े की चौकी के महंत पूज्य गोविंद गुरु जी, पूज्य श्री श्रीनिवास जी महाराज भागवताचार्य, पूज्य डॉक्टर सतीश जी महाराज भागवताचार्य, पूज्य आचार्य सुभाष चंद्र शास्त्री जी महाराज भागवताचार्य, पूज्य सुनील गिरी जी महाराज भागवताचार्य, पूज्य हरेंद्र शास्त्री जी आदि की गरिमामय उपस्थिति रही। 

सनातन हिंदू संघ आगरा के संयोजक मनोज गुप्ता ने बताया कि "हिंदुओं को संगठित और धर्म के प्रति निष्ठावान एवं सनातन का प्रचार-प्रसार के लिए बैठक का आयोजन किया जा रहा है। आगामी दिनों में आगरा महानगर में एक विशाल पद यात्रा निकाली जाएगी। जिससे अधिक से अधिक लोगों में सनातन के प्रति संगठित होने की जागरूकता उत्पन्न हो। बैठक में अधिवक्ताओं, व्यापारियों, विभिन्न मंदिरों के पुजारियों, अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ माता और बहिनों की उपस्थिति भी रही। 

ये रहे मौजूद 

बैठक में सर्व श्री वैध बंसी वाला, कंचन ग्रोवर, पूर्णिमा गुप्ता, अर्पिता गोयल, डॉक्टर लाखन सिंह त्यागी, आशुतोष शर्मा, अगम गौतम, जितेंद्र सभासद रामबाग, भू प्रकाश, विनोद बंसल (बंसी पेठा), अरुण ग्रोवर, प्रदीप अग्रवाल, हरिओम, राहुल यादव, सुभाष ढल, आशुतोष सिंह फौजदार, विकास शर्मा, जगदीश सिंह, शिवम भारद्वाज आदि की उपस्थिति प्रमुखता से रही। 




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया