Agra News : मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की बारात का भव्य स्वागत

मनोहर समाचार, आगरा। ताजगंज में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की राम बारात निकाली गई, जिसका झूलेलाल मित्र मंडल ताजगंज द्वारा सिंधी धर्मशाला पर श्री राम जी और भाइयों की आरती उतारी गई और पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया गया। बारात में आये सभी भक्तजनों  को छोले चावल की प्रसादी का वितरण किया गया। 

इस अवसर भव्य मंच पर इष्ट देव झूलेलाल जी के आगे दीप प्रज्वलित किया गया। 

इस दौरान मंत्री धर्मवीर प्रजापति, विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश, मेला अध्यक्ष हरि सिंह बघेल, राकेश अग्रवाल, ममता टपलू, अमीर सिंह फौजदार, प्रमुख घनश्याम दास देवनानी, श्याम भोजवानी, हरिश्चंद्र मोटवानी, शंकर लाल आसवानी, किशोर मोडवानी, हरीश बिलन्दानी, जोनी लालवानी, विजय मोटवानी, हरिकिशन आडवाणी, राजा जेठवानी, प्रदीप दीवान, अशोक मोटवानी, लच्छू बेलानी, राजू कोठारी, लालित नाजवानी, हर्ष दसवानी, नीरज आर्या इत्यादि लोग मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया