Agra News : कार्तिक माह में श्रीमद् भागवत कथा की बहेगी अमृत धारा
मनोहर समाचार, आगरा। रंग महल बैंकेट हॉल बीधा नगर बोदला रॉड आगरा में श्रीमद भागवत कथा की अमृत धारा बहेगी। कथा वाचिका पं. गरिमा किशोरी जी के मुखारबिन्द से दिनांक 3 नवंबर से अमूल्य गायन किया जाएगा। 3 नवंबर को गणेश पूजन एवं मंगल कलश प्रातः 10 बजे यात्रा निकाली जाएगी।
4 नवंबर को महाभारत कथा एवम कपिल देहोहुति उपाख्यान, 5 नवंबर को भक्त ध्रुव् एवम सती चरित्र की कथा होगी। 6 नवंबर को समुन्द्र मंथन, वामन अवतार, राम कथा एवम भव्य श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 7 नवंबर को कृष्ण की वाल लीलाएँ एवं गोवर्धन पूजा की कथा, 8 नवंबर को कंश वध, उद्धव गोपी संवाद एवम भव्य रुक्मणि मंगल, 9 नवंबर को सुदामा चरित्र एवम व्यास पूजन बडी ही धूम धाम से मनाया जाएगा। 9 नवंबर को संध्याकालीन बेला में पुर्णाहुति एवम भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा का समय दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक रहेगा। सभी भक्तगण धार्मिक आयोजन में परिवार सहित आकर पुण्य कमाएं।
इस कथा की व्यवस्था में मुख्य रूप से नानकराम मानवानी, समाजसेवी श्याम भोजवानी, मोतीराम अमूलानी, सुनील मानवानी, दिनेश मदान, योगेश जारानी, विजय अमूलानी, धमनदास, सतीश मानवानी, ललित कुमार, मुरलीधर, ललित सुमरानी, कुमार भाई, दिलीप कुमार, सुरेश सायानी, अजय जादवानी आदि समर्पित रहेंगे।



जय हो
जवाब देंहटाएं