Agra News : बंदी छोड़ दिवस सजेगा महान कीर्तन दरबार
मनोहर समाचार, आगरा। गुरुद्वारा गुरु का बाग मधु नगर पर दो दिवसीय समागम 5 वह 6 अक्टूबर को श्री गुरु हरगोविंद साहब जी के बंदी छोड़ दिवस के उपलक्ष में महान कीर्तन दरबार सजेगा। जिसमें पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनीय जत्था भाई जसकरन सिंह पटियाला वाले, कथावाचक भाई सिमरनजीत सिंह पंजोखरा साहिब वाले, हजूरी रागी मेजर सिंह संगतों को कथा कीर्तन से निहाल करेंगे। 5 अक्टूबर धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के भव्य दीवान सजेगा। कीर्तन दरबार 7:30 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक, 6 अक्टूबर सुबह 7:30 से दोपहर 2 बजे तक गुरु का अटूट लंगर होगा।
गुरु नानक नाम लेवा सांगत ने सभी को परिवार सहित समागम में पहुंचकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की है। जिसमें प्रधान नरेंद्र सिंह लालिया, अर्जिन्दर पाल सिंह, जयमल सिंह, श्याम भोजवानी, सरबजीत सिंह सचदेवा, जगजीत सिंह वाधवा, अमरजीत सिंह वाधवा, हरपाल सिंह मेहर समस्त गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरु का बाग मधु नगर शामिल रहा।


जय हो
जवाब देंहटाएं