Agra News : दीपावली उत्सव में रंगारम कार्यक्रम में छोटे बड़ों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा

मनोहर समाचार,आगरा। विभव ग्रांड हाइट ताज नगरी पेज 2 पर सभी परिवारों की खुशी देखते ही बनी। सभी परिवारों ने क्लब आंगन में डीजे की धुन पर स्टेज प्रोग्राम कर एक के बाद एक अपनी अपनी प्रस्तुति से जलवा बिखेरा। रेपकोट, सिंगिंग, चुटकुले, गीत, भजन अनेकों गेम खेल कर सभी का मन मोहा। 

उपस्थित परिवार वालों का कहना था "अब छोटे परिवार रह गए हैं। हम सभी को एकता, प्यार, भाईचारे का परिचय देते हुए एक छत के नीचे बड़े परिवार की तरह आयोजन करते रहने चाहिए, ताकि सभी में एकता बनी रहे। सभी ने मिलकर लक्ष्मी माता की प्रार्थना की व देश में सभी की सुख समृद्धि की कामना की। दीपावली धमाल की खुशियां और खुशनुमा हुई पूरी जब कैटर्स द्वारा स्वादिष्ट भोजन, लजीज चटपटी चाट का आनंद लेते हुए सभी लुत्फ़ उठाया। 

सभी प्रतिभागियों में मुख्य रूप से कार्यक्रम में समाजसेवी श्याम चांदनी भोजवानी व गणमान्य समिति के व्यक्तियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को उपहार से सम्मानित किया। 

इस दौरान मुख्य रूप से सरगुन, कमलप्रीत कौर, कमलदीप,नमिता मक्कड़, सोनिया मिश्रा, शालू मित्तल, गुंजनअरोड़ा, वर्षा सेंगर, सरदार रूपेंद्र सिंह, कुलदीप अरोड़ा, अविनाश सेंगर, कुलदीप अरोड़ा, अमृतपाल सिंह, त्रिलोचन सिंह का सहयोग रहा। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया