Agra News : श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति के निर्विरोध अध्यक्ष बने महावीर प्रसाद मंगल, महांत्री पद पर शेलेन्द्रअग्रवाल(शालू गंज) विजयी

मनोहर समाचार, आगरा। श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति के वर्ष 2024-2025-26 के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक कुमार बंसल की देखरेख में चुनाव कराए गए। जिसमें महावीर प्रसाद मंगल को निर्विरोध अध्यक्ष पद निर्वाचित किया गया। इसी के तहत महामंत्री पद के लिए वोटिंग हुई जिसमें शेलेन्द्र अग्रवाल(शालू गंज) महामंत्री पद पर विजयी घोषित किए गए। 


आपको बतादें श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति के द्विवार्षिक चुनावी प्रक्रिया में जहां एक ओर अध्यक्ष पद पर कोई उम्मीदवार खड़ा न होने की दशा में महावीर प्रसाद मंगल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, तो वहीं महामंत्री पद पर हुई वोटिंग में चार प्रत्याशियों में शेलेन्द्रअग्रवाल(शालू गंज) को सबसे अधिक 72 वोट मिले, जिसके आधार पर मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक कुमार बंसल ने महांत्री पद पर शेलेन्द्रअग्रवाल(शालू गंज) को विजयी घोषित कर दिया। नव निर्वाचित टीम अगले दो वर्ष तक अपना कार्यकाल सम्हालेगी। 

इस दौरान विजयी हुए अध्यक्ष महावीर प्रसाद मंगल को निवर्तमान अध्यक्ष रमन गोयल ने कार्यभार सौंपा साथ ही अध्यक्ष और महामंत्री शेलेन्द्रअग्रवाल(शालू गंज) का फूल मालाओं और ढोल नगाडों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

इस पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान निर्वतमान महामंत्री विष्णु स्वरूप अग्रवाल, रामू खण्डेलवा, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, अखिलेश गोयल, राकेश सिंघल, राकेश अग्रवाल, सीटू अग्रवाल, नितिन जैन, अशोक गोयल, पुनीत अग्रवाल, विजय गोयल, अंकित बंसल, मोनू अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, नरेन्द्र अग्रवाल, राम भाई, संजीव सिंघल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया