Agra News : एसएस कॉन्वेंट स्कूल में हुईं अन्तर्विद्यालयी कोलार्ज प्रतियोगिता
मनोहर समाचार, आगरा। एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (APSA) के वार्षिक समारोह के अंतर्गत, एसएस कान्वेंट स्कूल आगरा में अन्तर्विद्यालयी कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 6 से 8) कोलार्ज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय *विश्वशांति' रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष विभिन्न विद्यालय से आए अप्सा के प्रतिनिधि डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. जीएस राना, डॉ. गिरधर शर्मा, प्रद्युम्न चतुर्वेदी, तिलोक सिंह राना, अपूर्व त्यागी, अनिमेष दयाल, रंजन, प्रवीण बंसल निर्णायक मंडल से डॉ. मनोज कुमार, लीना बंधेल और डॉ. नमिता त्यागी द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।
इस प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के 104 विद्यार्थियों ने अपने विद्यालयों का प्रतिनिधित्व करते हुए बहुत ही सुंदर और आकर्षक कोलार्ज बनाएं।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा
तृतीय पुरस्कार-सीएफ एंड्रयूज
द्वितीय पुरस्कार-गायत्री पब्लिक स्कूल वजीरपुरा
प्रथम पुरस्कार-सिंबोजिया पब्लिक स्कूल
एसएस कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंध मनीष गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय की निदेशिका तृप्ति गुप्ता ने चयनित प्रतिभागियों को बधाई देने के साथ ही अन्य प्रतिभागियों को संपूर्ण लगन से सफलता के तिए निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने बताया कि "शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को आयोजित किए जाने के पीछे हमारा एकमात्र उद्देश्य छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा को खोज कर बाहर लाना है, जोकि शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के समावेश से ही संभव है।"




Nice
जवाब देंहटाएं