Agra News : शंकर ग्रीन हाइट्स में सोलह श्रृंगार कर महिलाओं मनाया प्रेम का प्रतीक करवा चौथ
-चांदनी की रोशनी में नहाए चांद का महिलाओं ने किया दीदार
मनोहर समाचार, आगरा। जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों, नोक-झोंक और तकरार से परिपूर्ण पति-पत्नियों का जीवन सफर प्रेम की पराकाष्ठा के प्रतीक करवा चौथ पर अनंत को प्रात्प करता है। इस पवित्र दिवस के महत्व को अंतर्मन की असीम गहराइयों में अपने प्रेमी के प्रति समर्पित भाव से ही समझाा जा सकता है।
करवा चौथ के पावन दिवस पर शंकर ग्रीन हाइट्स सो फूटा फतेहाबाद रोड पर सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजन बड़े ही श्रद्धा-भाव पूर्वक और रीति-रिवाज के साथ किया।
महिलाओं ने भगवान से अपनी पति की दीर्घायु यानि लंबी उम्र की कामना के प्रार्थना की। देर रात चांदनी रात के खुशनुमा मौसम और धवल रोशनी में नहाए चांद का दीदार कर पति परमेश्वर से जल लेकर निर्जला व्रत खोला।
शंकर ग्रीन हाइट्स निवासी परिवार के साथ बाहर घूमने निकले और खूब इंजॉय किया। साथ ही एक दूसरे को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में मंगल कामनाएं की।
करवा चौथ के इस सामूहिक आयोजन में मुख्य रूप से मिताली कालरा, गरिमा खेड़ा, अजरा महाजन, रुचि रहेजा, कवल अरोड़ा, सीमा मगन, पलक महाजन, मधु अरोड़ा आदि उपस्थित रहीं।




जय हो
जवाब देंहटाएं