Agra News : सिंधी समाज के पर्व असु के चंद्र दर्शन पर सतरंगी शाम रही ईष्ट देव झूलेलाल के नाम
मनोहर समाचार, आगरा। झूलेलाल मंदिर कृष्णा कॉलोनी पर आस्था भाव का सैलाब दिखा। सिंधी समाज के परिवारों ने झूलेलाल साई के मंदिर पहुंच कर अपने आराध्य इष्टदेव झूलण के आगे आराधना की। सिंधी समाज के इष्ट देवता भगवान श्री झूलेलाल साईं का चांद महोत्सव के उपलक्ष में समाज द्वारा अनेकों अनेक-अनेक कार्यक्रम प्रभु इच्छा से हुए।
समाज के प्रबुद्धजनों सुमर छठवानी, कलावंती बादलानी, श्याम चांदनी भोजवानी, मीरा देवी, श्याम रंगनानी, प्रीतमदास द्वारा इष्ट देव के चित्र पर माल्यार्पण कर बहराणा साहिब की ज्योत प्रज्वलित की। महंत संजय रामचंदानी द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा कर सतरंगी शाम का खुशनुमा आगाज कराया गया।
भव्य झूलेलाल साईं का विशाल फूल बंगला गुब्बारों रंग बिरंगी झिलमिल रोशनी
अमृतमयी झूलेलाल भजन संध्या में एक के बाद एक झूलेलाल साई के भजनों की मनोहारी प्रस्तुति संतोष सिंधी म्यूजिकल कलाकारों द्वारा दी। सभी श्रद्धालुओं ने सिंधी भजनों में झूलेलाल साईं के समक्ष नाचकर अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान की झांकी स्वरूप ने अपनी नाट्य प्रस्तुति से सब का मन मोहा लिया। सभी बच्चों को उत्साह वर्धन के लिए समाज द्वारा उपहार से सम्मानित किया गया। झूलेलाल साईं के आगे पल्लव की अरदास महाआरती अपरांत भंडारा प्रसाद सर्व धर्म में वितरण किया गया। बहराणा साहब के साथ नाचते झूमते ज्योति का विसर्जन बलकेश्वर घाट पर सभी भक्तजनों द्वारा किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से आयोजन की व्यवस्था झूलेलाल मंदिर के महंत संजय रामचंदानी एवं सभी भक्तगण बाल सेवदारियों ने की। पूज्य सिंधी पंचायत कृष्णा कॉलोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।



जय हो
जवाब देंहटाएं