Agra News : राम सीय सुंदर प्रतिछाहीं, जगमगात मनि खंभन माहीं
मनोहर समाचार आगरा। जनकपुरी महोत्ससेवा में जनकपुरी में श्री शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह और सभी स्वरूपों के दर्शन हुए। इस दौरान सुंदरकांड का पाठ भी कराया गया। मंच से माता सीता की विदाई ने सभी जनकपुर निवासियों को भावुक कर दिया।
गायन मंडली ने शाम 7 बजे से सुंदरकांड का मनमोहक पाठ किया और सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। इस दौरान तुलसी शालिगराम विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें कन्यादान साथ फेरे और अन्य रस्म कराई गई।
राजा जनक सत्य प्रकाश दुबे ने बताया कि "जब तुलसी शालिगराम विवाह संपन्न करा रहे थे, तो ऐसा महसूस कर रहे थे कि वह अपनी बेटी के हाथ पीले कर रहे हों और कन्यादान कर रहे हों। मैं और मेरा पूरा परिवार तथा जनकपुर वासी बहुत ही भाग्यशाली हैं, इस गौरवपूर्ण क्षण का हिस्सा बनकर।"
अध्यक्ष बेनी प्रसाद शर्मा ने बताया कि "सभी विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया गया तथा उनका भोजन पानी भी ग्रहण कराया गया और पूरे जनकपुरी महोत्सव में हर आगंतुक के लिए कोई दिक्कत ना हो इस बात की भी चिंता की गई।"
प्रांजल भारद्वाज ने बताया कि "यह आयोजन सफल बनाने के लिए मैं आगरा प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम और सभी लोगों का हार्दिक दिल से धन्यवाद करता हूं, क्योंकि बिना उनके प्रयासों के यह कार्यक्रम सफल नहीं हो पाता।"
योगेश दुबे ने जानकारी दी कि माता सीता के विदाई के वक्त सभी जनकपुर वासियों की आंखें नम थीं और सभी लोग उनको ग्राम की सीमा के बाहर तक विदा करने के लिए आए।"
श्री राम बारात कमेटी के महामंत्री राकेश अग्रवाल ने परंपरागत चलने वाली रस्म जनकपुरी वासियों का स्वागत सम्मान कर आभार व्यक्त किया।
इस दौरान मुख्य रूप से पंडित ब्रह्म दत्त शर्मा, हरि सिंह बघेल, निर्मल गिरी, रवि दुबे, ममता टपलू, श्याम भोजवानी, राकेश अग्रवाल, भारत लोचन भारद्वाज, महेश प्रजापति, श्याम सैनी, कुलदीप शिवहरे, राजकुमार वर्मा, चेतन अरोड़ा, ठाकुर विनोद सिंह, नितिन सिंगर, अमित सैनी, राजेश राठौर, महावीर सिंह राठौर, नवीन शर्मा, राहुल वर्मा, नीरज राठौर, संदीप अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, पारस अग्रवाल आदि मौजूद रहे।






जय सियाराम
जवाब देंहटाएं