Agra News : अग्रसेन जयन्ती महोत्सव की शुरुआत, महिलाओं लगाई मेंहदी
-अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया मेहंदी उत्सव
मनोहर समाचार, आगरा। शुभता की प्रतीक मेहंदी से हाथों को रचाकर आज अग्रवाल संगठन रामबाग की सदस्याओं ने महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव का उत्साह व उमंग के साथ शुभारम्भ किया। मंगल गीत गाए और उत्सवी गीतों पर नृत्य कर मेहंती उत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर व गणेश वंदना के साथ किया गया। सर्वप्रथम महारानी माधवी निर्मला देवी व महाराजा ग्रसेन के स्वरूप लाजपत अग्रवाल के हाथों में मेहंदी रचाई गई।
समिति की अध्यक्ष निशा सिंघल ने सभी ने सभी सदस्याओं का स्वागत किया। राम आएंगे आएंगे राम आएंगे..., मेरी चौखट पर चलकर आज चारों धाम आएं हैं..., राधा तेरी चुनरी, मेहंदी है रचने वाली..., शुभ घड़ी आई... जैसे गीतों पर महिलाओं ने खूब नृत्य किया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए मेहंदी, थाल सज्जा, साड़ी ट्रेसिंग, हेयर स्टाइल व बच्चों के लिए ड्राइंग पेंटिंग व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रातः आमंत्रण यात्रा निकालकर सभी क्षेत्रीय निवासियों को 4 अक्टूबर को आयोजित होने जा रही महाराजा अग्रसेन जयन्ती की शोभायात्रा के लिए आमंत्रित किया। आमंत्रण यात्रा का शुभारम्भ समाजसेवी विनोद अग्रवाल व अनिल अग्रवाल ने झंडी दिखाकर किया। आमंत्रण यात्रा यमुना ब्रिज स्थित आजाद मंदिर से प्रारम्भ होकर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए टेढ़ी बगिया पहुंची।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जूही, नेहा, कोमल, रूबी, श्रद्धा, नीलम, लवी, रानी सुनीता, पूजा, श्रद्धा, निहारिका, नमिता पुष्पा पायल, कृष्णा, शैपाली, सीमा, मंजू, गुंजन, प्रियंका आदि उपस्थित रहीं।




सुन्दर
जवाब देंहटाएं