Agra News : श्रेष्ठ कार्य के लिए सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

मनोहर समाचार, आगरा। वार्ड 46 अशोक नगर में नगर निगम द्वारा बनाए गए डलावघर का शुभारंभ पार्षद बद्री प्रसाद माहोर द्वारा किया गया। बद्री प्रसाद आए दिन अपने नगर की देखरेख के लिए कुछ न कुछ कार्य करते रहते हैं। अपने कर्तव्यों एव जिम्मेदारी को बहुत ही लगन के साथ निभाते हैं। सभी नगर वासियों की समस्या को सुनकर समस्या का समाधान भी करते हैं। 

नगर को स्वच्छ एवं उसकी साफ-सफाई को बनाए रखना एक महत्वपूर्ण एवं सरहनीय कार्य है। ये सब कार्य सभी सफाई कर्मचारियों द्वारा संभव हो पाता है। सभी अपनी मेहनत एवं लगन के साथ पूरे नगर को स्वच्छ बनाए रखते हैं तथा सभी नगरवासियों की विभिन्न रोगों से रक्षा करते हैं। इनके इस कार्य के लिए ऑस्ट्रेलिया से आए मुख्य अतिथि अनुज कुलश्रेष्ठ के द्वारा सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया। 

जिनका सम्मान हुआ उनमें सुरेश, विजय, कुमेश, मनीष, शीला, सुपरवाइजर मनोज व सैनिटरी इंस्पेक्टर इंद्रपाल सिंह सभी को पटका व उपहार देकर सम्मानित किया गया। 

इस दौरान रामनाथ गौतम, पीयूष उपाध्याय, सूरज शर्मा, राघवेंद्र सिंह सिकरवार, गोपाल सिंह, लखन माहोर, सुनील पारस, विजय, कुमेश, मनीष, दिनेश, बृज किशोर, सूरज, शीला, निर्मल, रूबी, विवेक, मुकेश, मदन, जयप्रकाश, फूलवती, कमलेश सरोज, रोहित, सुनील, बाबूलाल, सुरेश, छुट्टन, विजेंद्र, रंजजन, भगवान, मुन्ना, राजेंद्र, महेश, अशोक, सतीश, राधा, सरिता, ओम प्रकाश, राकेश, रमेश, किशन, नरेश, इंदर आदि उपस्थित रहे।




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया