Agra News : सम्मान समारोह के साथ हुआ जनकपुरी महोत्सव का समापन

मनोहर समाचार, आगरा। कोठी मीना बाजार में आयोजित श्रीजनकपुरी महोत्सव का समापन आज सम्मान समारोह के साथ हुआ। जिसमें केन्द्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल व श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा सभी सहयोगी संस्थों व सामाजिक संगठनों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गौरी नन्दन वंदन तुमने..., गणेश वंदना व सुन्दर काण्ड के पाठ के साथ हुआ। इस अवसर पर भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। 

श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा आज जनकपुरी महोत्सव में सहयोगी संस्थाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया। समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने सभी सहयोगी संस्थाओं व समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों का धन्यवाद देते हुए उन्हें श्रीजनकपुरी महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। 

प्रदीप चौहान के भजनों की प्रस्तुति, चारों धामों से निराला ब्रज धाम... के भक्तिमय मंचन के साथ सिर पर अग्नि के चार तल लेकर नृत्य के मंचन को सभी श्रद्दालुओं द्वारा सराहा गया। होली लाइट के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन गौरव राजावत व हेमन्त भोजवानी, राजीव शर्मा ने किया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से एमएलसी विजय शिवहरे, मधु बघेल, श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, गौरव राजावत, राहुल चतुर्वेदी, हेमन्त भोजवानी, राजीव शर्मा, अनुराग उपाध्याय, मुनेन्द्र जादौन, राहुल सागर, निशान्त चतुर्वेदी, गौरव राजावत, हेमंत भोजवानी, राहुल चतुर्वेदी, अनुराग उपाध्याय, मुनेन्द्र जादौन, राहुल सागर, विवेक शर्मा, निशांत चतुर्वेदी, संजय अग्रवाल, सतेन्द्र तिवारी, दिलीप खंडेलवाल, महेश सारस्वत, विकास गोयल, राजू उर्फ भगवान दास, अंकित पटेल, विक्की बाबा, सुमित सतीजा, सचिन महाकाल, सतीश शर्मा, सह कोषाध्यक्षः देवेन्द्र कुमार, राजीव शर्मा, राजेन्द्र बंसल, डॉ. सुनील शरमानी, नीलेश अग्रवाल, रवि नारंग, मयंक शर्मा, दीपक चौबे, राजू यादव, मनोज वर्मा, रवि गुप्ता, राहुल खंडेलवाल, सौरभ अग्रवाल, निर्वेश शर्मा, अरुण सक्सेना, प्रमोद निठारिया, अंकुर अग्रवाल, अशोक खंडेलवाल, सचिन गर्ग,राहुल पवार, दीपक पुण्डीर, संजीव भारद्वाज, परशुराम शर्मा, मनोज उपाध्याय, अंकुल वर्मा, भीकेन्द्र दीक्षित, सुरेन्द्र भदौरिया, वंश जादौन, आकाश सारस्वत, राहुल रावत आदि उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया