Agra News : चोरों और बदमाशों का बढ़ रहा दुष्साहस, लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं
-व्यापारी परिवार दहशत में
मनोहर समाचार, आगरा। सुल्तान गंज चौराहा स्थित मैसर्स गोयल पेन्ट एंड हार्डवेयर स्टोर एवं मैसर्स राज इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों को अज्ञात चोरों के द्वारा 48 घंटे भी पूरे नही हुए कि दीवार और छत काटकर दूसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने दोनों दुकान की छत को तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और दुकान में रखी नगदी और गल्ले में रखा सामान चोरी करके ले गए।
दुकानदारों को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों के द्वार चोरी की घटनाओं को लगातार अंजाम दिया जा रा है। इससे व्यापरियों में भय और दहशत का माहौल है। आगरा पुलिस ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। जबकि स्थानीय पुलिस चौकी घटना स्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर ही है।
पीड़ित पेण्ट व्यापारी मुरारी लाल गोयल ने त्योहार के समय पर व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग करते हुए और चोरी की घटनाओं से व्याप्त भय के वातावरण से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई है। साथ ही कहा कि चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा किया जाए।


My god
जवाब देंहटाएं