Agra News : माता जानकी की बिदाई से व्याकुल हुए राजा जनक और रनिवास

राम बिदा मागत कर जोरि, कीन्ह प्रनामु बहोरि बहोरी...

सीय चलत ब्याकुल पुरबासी, होहिं सगुन सुभ मंगल रासी...

श्रीजनकपुरी महोत्सव के में आज हुई सीता जी विदाई, व्याकुल हुए मिथिलावासी, चहुंओर छाई उदासी, राजा नजर व रानी सुनयना की आंखों से बही अश्रुधारा...

मनोहर समाचार, आगरा। तीन दिन से जहां उत्सव और उत्साह का माहौल था, वहां आज उदासी छायी थी। प्रभु श्रीराम संग आज सीता जी विदाई हो गई। जनकमहल में हल्दी के थापे और जौ उछालकर जनकदुलारी मिथिलानगरी में हमेशा सम्पन्नता और वैभवता को बरकरार रखने की कामना के साथ अयोध्या विदा हो गईं। और पीछे रह गए रोते बिलखते मिथिलावासी। 

सीता जी की विदाई ने जनकपुरी के हर व्यक्ति की आंखों को नम कर दिया। वहीं राजा जनक (प्रमोद वर्मा) व रानी सुनयना (मंजु वर्मा) का हृदय बेटी की विदाई की घड़ी नजदीक आने के कारण मुख्य मंच पर बारातियों की मिलनी के समय से ही उदास हो गया। तीन दिन से जिस मिथिलानगरी में खुशियां छायी थीं आज व्याकुलता थी। 

श्री जनकपुरी मंच पर रोशनी की चकाचौंध तो थी, लेकिन न तो चेहरों पर हंसी थी और न ही हृदय में प्रसन्नता। चहुँ ओर उदासी, व्याकुलता और दुखित मन।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, गौरव राजावत, राहुल चतुर्वेदी, हेमन्त भोजवानी, राजीव शर्मा, अनुराग उपाध्याय, मुनेन्द्र जादौन, राहुल सागर, निशान्त चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया