Agra News : भारत के पूर्व राष्ट्रपति महान शिक्षक एवं प्रतिष्ठित वैज्ञानिक 'भारत रत्न' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की मनाई जयंती
मनोहर समाचार, आगरा। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय फतेहाबाद रोड पर महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई। साथ ही अपने विचार रखे। उनका आदर्श व्यक्तित्व सभी के लिए अनुकरणीय है।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी और उनके सिद्धांतों व विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा के प्रति संकल्पित बनें, ताकि भारत विश्व गुरु बन सके। सभी ने यह संकल्प लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
जयंती समारोह में मुख्य रूप से अपने विचार रखने वालों में पूर्व प्रत्याशी ममता टपलू, पूर्व पार्षद श्याम भोजवानी, पप्पू यादव, सुरेंद्र चौधरी, सुधीर दुबे, निर्वेश शर्मा, विनोद श्रोत्रिय, वेद प्रकाश, पठान कुरैशी, जितेंद्र बाल्मिक, मनोज माहौर, परवेज, मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति आदि मौजूद रहे।


जय हो
जवाब देंहटाएं