Agra News : कुष्ठ आश्रम के बच्चों संग केक काटकर मनाई गाँधी जयंती

 -'नेक बनो एक बनो' का दिया सन्देश 

मनोहर समाचार, आगरा। राष्ट्रीय सिंधी महासंघ और समाजसेवियों ने कुष्ठ आश्रम ताजगंज पहुंचकर गांधी जयंती के उपलक्ष में सर्वप्रथम गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाकर 'नेक बनो एक बनो' का परिचय देते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। साथ ही कुष्ठ आश्रम के सभी नन्हें  मुन्ने बच्चों और बुजुर्गों के साथ केक काटकर खुशी का इजहार किया। उपहार स्वरूप सभी को अनेकों उपहार गिफ्ट किए। जहाँ उपहार पाकर बच्चों में खुशी देखते बनी। 

सभी ने सेवा भाव से कार्य कर अपने को खुश किस्मत माना। अपने लिए तो सब जीते हैं, लोग जरूरतमंदों की जरूरत पर काम आए, वही इंसान होते हैं। सभी ने खुशियां साझा करते हुए प्रसादी लंगर, मिष्ठान अनेकों जरूरत के सामान की सेवा की। 

इस दौरान मुख्य रूप से समाजसेवीका पूनम लाहोटी, अंजू लालवानी, चांदनी भोजवानी, भीष्म लालवानी, उपेंद्र सिंह, श्याम भोजवानी, गुरमीत सलूजा, अश्वनी शर्मा, शेलेंद्र गुप्ता, विवेक सिंह, अनमोल आदि मौजूद रहे। 




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया