Agra News : दिवाली मेले में हुई जमकर मस्ती, स्टालों पर खूब हुई खरीदारी

मनोहर समाचार, आगरा। मंगलम शिला रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी दयालबाग आगरा की महिला मंडल द्वारा आयोजित दीपावली उत्सव एवं खुशियों के मेले में क्षेत्रीय महिलाओं एवं निवासियों ने जमकर आनंद लिया। वही विभिन्न स्टालों पर बिक्री हेतु रखे गए खुशबूदार दीपक, सेंटेड साबुन, अगरबत्ती, कपड़ों आदि के स्टॉल पर जमकर खरीदारी की गई।

मेला आयोजक एवं महिला मंडल की दीक्षा अग्रवाल ने बताया कि "प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी यह मेला "तपन ग्रुप" के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें 'दाऊजी सुप्रीम कुकिंग मीडियम' की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रही महिलाओं को आकर्षक उपहार गिफ्ट में दिए गए।"

नीरू कालरा ने बताया कि "विगत कई वर्षों से वह मेले का आयोजन करते आ रहे हैं एवं क्षेत्रीय निवासियों व मंगलम शिला में रहने वाले सभी परिवारों का इसको भरपूर सहयोग प्राप्त होता है। महिला मंडल की सदस्य बबीता, मंजू, हिना, दीपिका, अरुणा, शिल्पी, तन्वी, सीमा, शीतल, तान्या आदि द्वारा आयोजन में सहयोग किया गया।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया