Agra News : मेट्रो स्टेशन पर कैप्टन शुभम गुप्ता के चित्र एवं परिचय पट्ट का हुआ अनावरण

मनोहर समाचार, आगरा। गत वर्ष राष्ट्रपति अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले आगरा के सपूत कैप्टन शुभम गुप्ता के नाम पर फतेहाबाद रोड स्थित मेट्रो स्टेशन पर उनके चित्र एवं परिचय पट्टिका का अनावरण आज कैप्टन शुभम गुप्ता के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी के द्वारा किया गया। मेट्रो स्टेशन परिसर में आयोजित गरिमापूर्ण कार्यक्रम में धर्मेंद्र जी ने कहा कि "शुभम गुप्ता जैसे वीर रणबांकुरों की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए समाज के जरूरतमंद वर्ग के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाते हुए उन्हें सेना में अधिकारी बनने के लिए के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।"

कैप्टन शुभम गुप्ता स्मृति संस्थान एवं आगरा मेट्रो रेल कारपोरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम गायन के बाद सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने कैप्टन शुभम गुप्ता के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कैप्टन शुभम गुप्ता की स्मृति में किए जाने वाले सेवा कार्यों हेतु सभी प्रकार से सहयोग का आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदोरिया, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, माथुर वैश्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गुप्ता, माथुर वैश्य महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपिका गुप्ता, भारत विकास परिषद के केशव दत्त गुप्ता ने भी अपने उद्गारों में शुभम गुप्ता की वीरता से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत आगरा मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी श्री सुरेंद्र के द्वारा किया गया तथा आभार ज्ञापन बलिदानी शुभम गुप्ता के पिता श्री बसंत गुप्ता ने दिया कार्यक्रम का संचालन भारत विकास परिषद के डॉ तरुण शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में कैप्टन शुभम गुप्ता के जीवन प्रसंगों के उल्लेख के दौरान कई बार ऐसा रहा जब कैप्टन शुभम गुप्ता के पिता एड. बसंत गुप्ता तथा माता पुष्पा गुप्ता भावुक होते हुए दिखाई दिए।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद, श्री रामलीला कमेटी, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन आगरा, तिरंगा फाउंडेशन आगरा, माथुर वैश्य महासभा इत्यादि अनेक संस्थाओं के पदाधिकारीयों ने भागीदारी की। प्रमुख रूप से डॉ. पंकज महेंद्रू, नागेंद्र दुबे गामा, पार्षद बबलू लोधी, पार्षद शोभाराम राठौर, प्रमोद सिंघल, हरिनारायण चतुर्वेदी, डॉ. कैलाश चंद्र सारस्वत, विनय सिंघल, वीरेंद्र सिंघल, धर्म गोपाल मित्तल, मुकेश मित्तल, अजय शिवहरे, कुलभूषण गुप्ता राम, मनोज अग्रवाल पोली भाई, राकेश चौहान, विनय सिंह, अखिलेश भटनागर, राजेश गोयल सहित कैप्टन शुभम गुप्ता के पारिवारिजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया