AGRA NEWS : RRR Infra Developers Agra ने अहिंसा ग्रांड ग्रीन वैली टाउनशिप का किया भूमि पूजन

 मनोहर समाचार, आगरा। फतेहाबाद रोड पर डॉकी के पास, एक और शानदार, नई आवासीय योजना "अहिंसा ग्रांड ग्रीन वैली टाउनशिप" का भूमि पूजन कर, योजना को जन सामान्य के लिए लॉन्च किया गया। इस अवसर पर टाउनशिप के निर्माण करता बिल्डर ग्रुप के डायरेक्टर रोहित जैन, रचित जैन, संजय गुप्ता एवं जितेंद्र यादव ने बताया कि "उनका पूर्व प्रोजेक्ट जो एत्मादपुर के पास कुबेरपुर पर अहिंसा ग्रीन वैली लॉन्च किया गया था, वहां सभी उपभोक्ता अत्यंत खुश एवं संतुष्ट हैं, इसीलिए उनका भी मनोबल बढ़ा और यह नया प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया। सबका सुखद अनुभव रहा पिछले प्रोजेक्ट का। उन सभी ग्राहकों ने भी खूब खुशी से इस दूसरे प्रोजेक्ट में भी अपना इन्वेस्टमेंट कर प्लॉट बुक कराए है। यही नहीं आयोजकों ने इस अवसर पर आए हुए सभी लोगों का स्वागत अभिनंदन किया।" 

आज के इस विशेष अवसर पर जितने भी लोगों ने प्लॉट बुक कराए हैं, उन सभी उपभोक्ताओं को उपहार स्वरूप सोने का सिक्का एवं एक एलइडी टीवी भी दी गई। उपस्थित उपभोक्ताओं से बात कर जानकारी मिली कि बिल्डर द्वारा पूर्व में भी जो प्रोजेक्ट लाया गया उससे भी लोग खुश हैं और इसीलिए इस प्रोजेक्ट में भी पैसा लगाया जा रहा है। कार्यक्रम में सभी के लिए लजीज भोजन की व्यवस्था का भी सभी ने लुफ्त उठाया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बबीता जी चौहान, जितेंद्र चौहान विशेष अतिथि के रूप में प्रदीप जैन पीएनसी इंफ्राटेक, अभिनंदन जैन, जीवन जैन अहिंसा, राहुल जैन, आलोक जैन, जगदीश प्रसाद जैन, पारस बाबू जैन, पीयूष जैन, मनोज जैन आदि उपस्थित रहे।




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया