आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

 -जूता व्यापारियों के हित में होगा काम, सरकार तक पहुंचाई जाएगी हर मांग 

-जीएसटी को 12 से 5 प्रतिशत पर लाना पहली प्राथमिकताः विजय सामा

मनोहर समाचार, आगरा। बुजुर्गों का संरक्षण और युवाओं के सकारात्मक जोश के साथ आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। हींग की मंडी स्थित फैडरेशन कार्यालय में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय सामा व उनकी टीम ने संरक्षक मण्डल के सभी सदस्यों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। कहा कि "इस हमारे पास बुजुर्गों का संरक्षण और युवाओं का सकारात्मक सहयोग सकारात्मक है। इसलिए हम फैडरेशन को निरन्तर आगे बढ़ाते रहेंगे। छोटे और बड़े सभी जूता व्यापारियों का मांग को सरकार तक पहुंचाकर उनके हित में उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।" 

कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष विजय सामा ने फैडरेशन के संस्थापक स्व. राजकुमार सामा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कहा कि "बीआईएस को लेकर भ्रांतियों को दूर करेंगे। फैडरेशन के कार्यालय का नवीनीकरण कराकर उसे हाईटेक बनाना, सभी सुविधाओं से सुसज्जतित करना भी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। जिससे फैडरेशन के सभी कार्य बेहतर तरीके से सम्पन्न हो सके।" 

परम पूज्य समाज के पीर संत डॉ. शंकर नाथ योगी जी महाराज ने इस अवसर पर अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए सभी मनोनीत सदस्यों को फेडरेशन के प्रति निष्ठा व सेवा की शपथ दिलायी और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संरक्षक मण्डल के सदस्य घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि "फैडरेशन का गठन राजकुमार सामा जी ने 1956 में गठन किया गया था। जिस उद्देश्य के लिए फैडरेशन की स्थापना की गई थी, उसी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।" संचालन अजय महाजन ने किया। विजय सामा ने धन्यवाद दिया।  

कार्यक्रम के उपरांत सभी सदस्यों ने एडिशनल कमिश्नर जीएसटी, मारुति शरण दुबे से जीएसटी से सम्बंधित समस्याओं पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिलीप खूबचंदानी, सुबोध राम पुरसनानी, तिलक राज महाजन, चांद कुमार दीवान, एमएस कपूर, जोगिन्दर लूथरा, विश्वमित्र महाजन, मुरलीधरन पहलाअजानी, श्याम भोजवानी, चतुरमल भागवानी, राजन गुलाटी, रंजीत राजकुमार सामा आदि उपस्थित रहे। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया