AGRA : प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में रंगारंग मना आजादी का उत्सव

दें सलामी इस तिरंगे को, जिससे हमारी शान है।

सिर हमेशा ऊँचा रखेंगे इसका, जब तक तन में जान है।।

मनोहर समाचार, आगरा। देशभक्ति के इन्हीं भावों के साथ प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग, आगरा में 78वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि रिटायर्ड कर्नल रवींद्र कुमार सिंह, विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, निदेशिका सुनीता गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव द्वारा विद्यालय क्रीड़ांगण में राष्ट्रगान के साथ सलामी देते हुए ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की संचालक छात्रा अर्शिया मखीजा व देवांशी सिंह ने स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए सभी का हार्दिक अभिनंदन व स्वागत किया।

सर्वप्रथम विद्यालय की छात्रा प्रमुख आराध्या जैन ने आजाद भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का वर्णन करते हुए सभी देशप्रेमियों को देश पर न्योछावर होने के लिए प्रेरित किया। कक्षा नर्सरी से यू.के.जी. के छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं। छात्र सोहम भटनागर की माँ श्रीमती रोलिका भटनागर ने देशभक्ति की कविता सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर विद्यालय में अंतर्सदनीय एकल व सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें चारों सदनों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में रोशनी गिडवानी व खुश्बू अग्रवाल की सराहनीय उपस्थिति रही। छात्रों ने देशभक्ति के गीतों के माध्यम से सभी को देशभक्ति के रस से सराबोर कर दिया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे। 

एकल नृत्य

प्रथम वर्ग 

काव्या पाल (प्रथम)

आरिका पुरोहित व आध्या सरन (द्वितीय) 

उर्वी मौर्य (तृतीय)

द्वितीय वर्ग

विहानी धमीजा (प्रथम)

सान्वी बघेल (द्वितीय)

आराध्या गुप्ता (तृतीय)

सामूहिक नृत्य 

पेगेसिस व ओरायन (प्रथम)

एंड्रोमेडा (द्वितीय)

फीनिक्स (तृतीय)

इस अवसर पर योगा और तैराकी प्रतियोगिता का भी पुरस्कार वितरण किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि "श्रेष्ठ और अखंड भारत के लिए एकता तथा विविधता का समर्थन करना प्रत्येक भारतवासी की जिम्मेदारी है, जिसके लिए अपनी क्षमता का संवर्धन देश हित के लिए करने हेतु सभी देशवासियों को तत्पर रहना चाहिए।" 

मुख्य अतिथि ने बच्चों को आज़ादी का महत्व बताते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया तथा स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि "विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारतवर्ष को और अधिक उन्नत एवं शक्तिशाली देश बनाने के लिए स्वयं के कर्तव्यों का बोध होना आवश्यक है।" उन्होंने छात्रों को देश का भावी कर्णधार बताते हुए अपने अधिकारों के साथ-साथ एक नागरिक के रूप में पर्यावरण के प्रति दायित्वों को लेकर भी सजग एवं सचेत किया। 

अंत में विद्यालय के अक्स बैंड की प्रस्तुति से वातावरण देशभक्ति के भावों से गुंजायमान हो उठा। तत्पश्चात  उपछात्र प्रमुख ईशांत तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। मिष्ठान्न वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया