AGRA : मनीष अग्रवाल आठवीं बार श्रीकृष्ण लीला समिति के अध्यक्ष निर्वाचित

 −कमला नगर स्थित श्रीकृष्ण लीला समिति के महिला उत्थान समिति केंद्र पर हुआ चुनाव 

−आठवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष पद पर हुआ चयन, शताब्दी वर्ष को भव्य बनाने की तैयारी 

मनोहर समाचार, आगरा।  वर्ष 2017 से विरासत को धरोहर की भांति संभालते आ रहे मनीष अग्रवाल को एक बार फिर श्रीकृष्ण लीला समिति का अध्यक्ष चुना गया। कमला नगर स्थित श्रीकृष्ण लीला समिति के महिला उत्थान समिति केंद्र पर चुनावी सभा का आयोजन किया गया। चुनावी प्रक्रिया में मनीष अग्रवाल ने पद त्याग का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने ठुकरा दिया। चुनावी सभा में सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सचिव विजय रोहतगी और कोषाध्यक्ष संजय गर्ग काे ही पुनः पद के दायित्व सौंपे गए। चुनाव की प्रक्रिया गजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुयी। 

अध्यक्ष पद का दायित्व पुनः स्वीकार करने के बाद मनीष अग्रवाल ने बताया कि "1924 से लगातार श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का आयोजन वाटरवर्क्स स्थित गौशाला में किया जा रहा है। पूर्व में श्रीकृष्ण लीला गौशाला परिसर में घूम−घूम कर होती थी, किंतु कालांतर में सीमित स्थान के कारण अब मंचीय लीला होती है। दीपावली के पांचवे दिन से लीला आरंभ होती है। इस बार श्रीकृष्ण लीला मंचन को 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, इस उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण लीला महोत्सव को भव्यता प्रदान करने की तैयारियां आरंभ कर दी गयीं हैं।" 

सचिव विजय रोहतगी ने बताया कि "2005 में महेश शर्मा पंडित जी ने मनीष अग्रवाल से श्रीकृष्ण लीला महोत्सव की बागडोर संभालने के लिए कहा था, मनीष अग्रवाल ने ये जिम्मेदारी विनोद अग्रवाल कोयले वालों को सौंपी। 2005 से 2016 तक विनोद अग्रवाल ने श्रीकृष्ण लीला महोत्सव को भव्यता प्रदान की। उनके निधन के बाद 2017 से अध्यक्ष पद पर रहते हुए मनीष अग्रवाल आयोजन की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।" 


 कोषाध्यक्ष संजय गर्ग ने 2022−23 की आय व्यय का ब्यौरा दिया साथ ही कहा कि "जल्द ही नवीन कार्यकारिणी की घाेषणा की जाएगी। 

सभा में अशोक गोयल, शेखर गोयल, पीके मोदी, अनूप गोयल, प्रभात रोहतगी, अनीष अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, आदर्श नंदन गुप्ता, बृजेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, मनोज बंसल, राजेश अग्रवाल, जवाहर सिंघल, मनोज गुप्ता, संजय गुप्ता, तनु गुप्ता, धर्मेंद्र चौधरी, कैलाश खन्ना, विनीत सिंघल आदि उपस्थित रहे। 

केंद्र पर 80 छात्राएं हो रहीं आत्मनिर्भर

श्रीकृष्ण लीला समिति के महिला उत्थान केंद्र की स्थापना 2014 में 40 दानदाताओं के सहयोग की हुयी थी। केंद्र पर महिलाओं एवं बालिकाओं को निःशुल्क सिलाइ एवं कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्तमान में 80 छात्राएं यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। हर छह माह में छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते हैं।  

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया