AGRA : चालीया महोत्सव में डांडिया डांस और गरबा कर इष्टदेव श्रीझूलेलाल साई के दरबार में लगाई हाज़िरी
मनोहर समाचार, आगरा। श्री झूलेलाल मंदिर शहीद नगर पर महिला मंडल भक्तो द्वारा चालीया महोत्सव की खुशी का इजहार डांडिया डांस गरबा नृत्य कर किया। श्री झूलेलाल मंदिर भव्य रंग-बिरंगे गुब्बारो से सजा सिंधी समाज का पारंपारिक त्यौहार चालीया महोत्सव। आयोजन की धूम में सिंधी समाज की पुरोहिता इंद्रा शर्मा ने बताया "पूरे विश्व में 40 दिन तक अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाती है। जहाँ सभी भक्त अखंड ज्योत को नमन कर खुशियां प्राप्त करते हैं।"
महिला मंडल साई के भक्तों ने डांडिया नृत्य कर दरबार में उपस्थित महिला मंडली द्वारा झूलण साई के भक्ति भाव से भजन गाकर इष्ट देव की आराधना की और सभी के भले की कामना की। आरती अपरांत सभी भक्तो ने भोग प्रसाद पाकर सभी भक्तो ने शुकराना करते हुए जय जयकार की।
ये रहे मौजूद
आयोजन में इंद्रा शर्मा, श्याम चांदनी भोजवानी, कोमल नाजवानी, गोदावरी, दिव्या कोठारी, भावना रमानी, मीना मोटवानी, रिया कलेजा, पूजा खानचंदानी, कमला खत्री, मीनू मोढवानी, किरन देवी, रेनू मोढवानी, दिव्या कालरा, गीता रामाणी, लाजवंती, अनीता, दीपा, देवी, हिमांशी, रिदिमा, रेखा, रेनुका, रोशनी, सुनीता, जानकी, चंद्रादेवी, कोमल, दीपा कालरा, दीपा, चंदानी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।



जय हो
जवाब देंहटाएं