AGRA : जय कन्हैया लाल की जय-जयकार से गुंजायमान हुआ प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल

 -हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी का त्योहार तथा इंटरैक्ट क्लब का स्थापना समारोह 

मनोहर समाचार, आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटेरियन रुचि अग्रवाल प्रेसिडेंट रोटरी ग्रेस, विशिष्ट अतिथि रोटेरियन डॉ. नीलम मेहरोत्रा, विशेष अतिथि रोटेरियन गगन बर्मन कंपनी सेक्रेट्री, प्रेसिडेंट रोटरी सफायर, विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव, प्रमुख समन्वयक संजय शर्मा, समन्वयिका वृंद-शालिनी देव रश्मि गाँधी,सुनीत कौर, सोनू पोद्दार, गौरी पचौरी ने भगवान कृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर खुशी, प्रेम, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। सभी छात्रों ने अध्यापकों के  साथ प्रेमपूर्ण ,मधुर स्वर में  ईश्वर की आरती की। छात्रा वानी कटिहार ने कृष्ण जन्म से जुड़ी अनेक  जानकारियाँ देते हुए उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं का वर्णन किया । इस अवसर पर नन्हे -मुन्ने प्रिल्यूडियन्स की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

जन्माष्टमी पर्व का मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ था, जिसे प्रिल्यूडियन कृष्ण ने अपने  सखा मित्रों के साथ पिरामिड बनाकर उल्लासपूर्वक तोड़ा।

इस पावन पर इंटरैक्ट क्लब का स्थापना समारोह मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि रोटेरियन रुचि अग्रवाल प्रेसीडेंट रोटरी ग्रेस, विशिष्ट अतिथि रोटेरियन डॉ. नीलम मेहरोत्रा, इमिडिएट पास्ट प्रेसीडेंट रोटरी ग्रेस विशेष अतिथि रोटेरियन गगन बर्मन कंपनी सेक्रेट्री, प्रेसिडेंट रोटरी फायर। 

इंटरैक्ट क्लब  रोटरी संस्था  द्वारा प्रायोजित सेवा संगठन है,जो 12 से 18 वर्ष के युवाओं में नेतृत्व, सामुदायिक सेवाओं और वैश्वीकरण नागरिकता को बढ़ावा देते हुए उनके व्यक्तित्व का विकास करता है।

इस क्लब में मनोनीत किए गए पदाधिकारियों में क्लब एडवाइजर शिक्षिका चाँदनी अरोरा तथा छात्रा मुग्धा  राना जोनल इंटरैक्टिव रिप्रेजेंटेटिव, कौशिकी यादवइंटरैक्ट सिटी कार्डिनेटर, जसनूर सिंह प्रेसिडेंट प्रिया सिंह वाइस प्रेसिडेंट, इशांत तिवारी सेक्रेटरी, पलाश बर्मन जॉइंट सेक्रेटरी, अपार शाल्या कोषाध्यक्ष, गौरी चतुर्वेदी सार्जेंट एट आर्म्स  सदस्यों  देवांशी सिंह, अनन्या वर्मा, एंजेल गुप्ता, अनन्या अग्रवाल, यशवी गुप्ता, सोहम भटनागर, मुस्कान मोटवानी, अभि गुप्ता, अक्षिता सिंह, अक्षर मिश्रा, गीत अग्रवाल और यामिनी लवानिया को बैजेज तथा सैशे प्रदान किए गए। विशिष्ट अतिथि के द्वारा क्लब के प्रेसीडेंट तथा सेकेट्री को क्लब की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेकर कर्तव्य निर्वहन के लिए शपथ दिलाई गई।

अप्सा' के द्वारा (सत्र 2023-24) कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके सर्वाधिक  अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को मेरिट प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर्ता छात्र रहे- नवकार जैन (विज्ञान संकाय), राधिका महाजन (वाणिज्य संकाय ),उमंग शर्मा (मानविकी संकाय)

मुख्य अतिथि ने क्लब के सदस्यों को साधुवाद  देते हुए समाज तथा देश के हित में अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए प्रेरित किया।  

विद्यालय निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने अपने उद्बोधन में  इंटरैक्ट क्लब के मनोनीत किए गए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर निष्काम भाव से कर्म करने के लिए प्रेरणा दी। 

कार्यक्रम का संचालन आरोही श्रीवास्तव, अजितेश चौहान तथा गीत अग्रवाल ने किया। ऑरायन सदन की छात्रा कप्तान सृष्टि कपूर ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन अत्यधिक हर्ष के साथ किया गया।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया