AGRA : नव चेतना महिला मण्डल ने हर्षोल्लास से मनाया तीजोत्सव

 -झूला झूलेरानी राधिका तो सखियां गावत मल्हार...

-नव चेतना महिला मण्डल द्वारा मंगलम एस्टेट में उत्साह व उमंग के मनाया तीजोत्सव, हरे परिधान व सोलह श्रंगार कर पहुंची सभी सखियां

आगरा। रिमझिम बारिश के फुहार के बीच नव चेतना महिला मण्डल की सखियों ने उत्सह व उमंग के साथ तीजोत्सव मनाया। दयालबाग मंगलम एस्टेट में आयोजित तीजोत्सव में सभी सखियों का स्वागत संस्थापिका श्रद्धा दीक्षित ने माथे पर चंदन लगाकर किया। हरे परिधान, हरी चूड़ियां, हरी बिन्दी से श्रंगारित महिलाओं ने ढोलक की थाप पर मल्हार गाए और नृत्य कर तीजोत्सव का आनन्द लिया। कई आकर्षक गेम भी खेले। 

रेनू अग्रवाल ने मल्हार झूला तो झूले रानी राधिका तो ऐ जी साखियां गावत मल्हार...,  श्रद्धा ने गाया बरस रही है कारी कारी, मत बरसो बदरिया कारी... गाया तो सखिया नृत्य करने लगी। इस मौके पर महिलाओं के लिए आकर्षक व मनोरंजक खेल भी रखे गए। जिसमें  सावन माह और तीज पर प्रश्न पूछे तो तंबोला का भी आनन्द लिया। सावन और हरियाली तीज मिलन पर सभी ने नृत्य और गायन के साथ भरपूर आनंद लिया और अपनी संस्कृति और त्योहारों को संजोकर रखने का प्रण लियाl सीमा मल्होत्रा  ने हरियाली तीज और सावन का महत्व बताते हुए कहा  कि "बारिश का पानी बचा कर हम पानी की समस्या को दूर कर सकते हैं।" 

इस अवसर पर मुख्य रूप से गरिमा, वंदना दीपा,कनिका, पूनम ,सलोनी, नीरू, सौम्या आदि महिलाओं ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया