AGRA : नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की
मनोहर समाचार, आगरा। शिव मंदिर ताजनगरी फेस वन आगरा पर चल रही श्रीमद भागवत कथा में पूज्य सरस कथा वाचक कु. निशा चैतन्य कथा प्रवक्ता द्वारा वामन अवतार कथा का सार बताया गया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन कृष्ण लीलाओं के साथ किया गया।
भागवताचार्य ने बताया कि "वामन अवतार के रूप में भगवान विष्णु ने राजा बलि को यह शिक्षा दी कि अंहकार से जीवन में कुछ भी प्राप्त नहीं होता। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान मधुर संगीत में झूमते हुए नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजन गाया गया। श्रीमद भागवत भगवान जी की आरती के अपरांत प्रसादी वितरण किया। जहाँ सभी आए अतिथियों का कमेटी द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से सांसद रामजीलाल सुमन, पप्पू यादव, ममता टपलू ,गुल्लू यादव, श्याम भोजवानी, राकेश अग्रवाल, रामजीलाल, मुन्नालाल, गायत्री देवी, तुलसादेवी, दयाशंकर मुदगल, मुरारी लाल गुप्ता, विमला गुप्ता, राधेश्याम और बलवीर यादव आदि कि उपस्थिति सराहनीय रही।



जय श्री कृष्ण
जवाब देंहटाएं