AGRA NEWS : ज्वलंत मुद्दों पर बाल कवियों ने स्वरचित कविताओं से किया समाज को जागरूक
मनोहर समाचार आगरा। हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में प्रयासरत प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्विद्यालयी बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें आगरा शहर के 38 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बाल कवि सम्मेलन दो वर्गों में आयोजित किया गया, जिसमें कनिष्ठ वर्ग में कक्षा छ: से आठ तथा वरिष्ठ वर्ग में कक्षा नौ से बारह तक के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विद्यालयों का प्रतिनिधित्व किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. रुचि चतुर्वेदी थीं। निर्णायक मंडल में डॉ. आरएस तिवारी शिखरेश, डॉ. अनीता, डॉ. निशिथ गौड़, ममता जोधा, प्रोफेसर शिखा श्रीधर व डॉ. अमरेश बाबू यादव उपस्थित रहे।
मुख्य, निर्णायक मंडल, निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव व प्रमुख समन्वयक संजय शर्मा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं की नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।



Nice
जवाब देंहटाएं