Manohar Samachar : दशानन ने दी सम्राट होने की दुहाई
मनोहर समाचार, आगरा। उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला में आज की शोभायात्रा में लंका नरेश महाराज रावण द्वारा आगरा के रामबारात मार्ग पर अपने सम्राट होने की दुहाई दी गयी। दशानन की शोभायात्रा सायं 5 बजे प्रारम्भ हुयी।
शोभायात्रा में सबसे आगे दो ऊँट चल रहे थे। ऊँट के पीछे तारका की सवारी थी। तारका की सवारी के पीछे एक जेल की झॉकी थी। जेल की झॉकी में साधू बन्द थे तथा रावण के अत्याचार का वर्णण कर रहे थे। इसी सवारी पर दशानन की 2 तोप सजी हुयी थी जो तोप अपने गोले फेंकती प्रदर्शन कर रही थी। उसके पीछे दशानन के सेनापतियों की झाँकी थी। उसके पीछे दशानन के भाई महाराज कुम्भकरण की झॉकी थी।
कुम्भकरण की झॉकी के आगे आगरा का प्रमुख सुधीर बैण्ड अपनी मधूर स्वर लहरियाँ बिखेर रहा था। महाराज कुम्भकरण की झॉकी के पीछे महाराज दशानन का सबसे ताकतवर योद्धा पुत्र मेघनाथ यानि इन्द्रजीत का सुसज्जित रथ था। युवराज इन्द्रजीत के रथ के आगे आगरा का प्रमुख मिलन बैण्ड अपनी मधुर स्वर लहरियाँ बिखेर रहा था। अन्त मे स्वंय महाराज दशानन रावत का सुसज्जित जगमगाता अश्व रथ था।
दशानन अश्वों के रथ पर स्वंय सवार थे तथा अपने रथ से अपने सम्राट होने की दुहाई का मनमोहक प्रदर्शन कर रहे थे। रथ पर खड़े होकर दोनों हाथों से तलवार चलाकर मनमोहक तलवार प्रदर्शन कर रहे थे।
शोभायात्रा का शुभारम्भ भारत के सरकार के केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल द्वारा किया गया। दशानन की सेना को देखकर छोटे बच्चे हैरतअगेंज थे तथा बिना पलक झपकापे दशानन की सेना का मनमोहक प्रदर्शन देख रहे थे। दशानन और उनकी सेना व श्रृंगार बड़ा ही अदभुत था।
रामलीला की शोभायात्रा मे इन तीन बैण्ड के साथ आगरा के प्रमुख मोहन और सुदित बैण्ड भी अपनी अपनी मधुर स्वर लहरियाँ बिखेर रहे थे। शोभायात्रा रावतपाड़ा तिराहे से शुरू होकर जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी न. 1 व 2 छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी धुलियागंज, घटिया, फुलटट्टी बाजार, किनारी बाजार, कसरेट बाजार होती हुई पुनः रावतपाड़ा पहुंच कर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा बड़ी धूम-धाम से भक्तिमय वातावरण के साथ चल रही थी। भक्तजनों द्वारा रावतपाड़ा में दशानन रावत को माला पहनाई गयी एवं पुष्प वर्षा की गई। बच्चे भगवान गणेश की शोभायात्रा को अपलक नयनो से निहार रहे थे। जगह-जगह शोभायात्रा मार्ग में निवासियों द्वारा दशानन पर पुष्प वर्षा की गयी।
ये रहे उपस्थित
शोभायात्रा के साथ रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरूषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, तारा चन्द, टीएन अग्रवाल, विजय प्रकाश गोयल, मुकेश अग्रवाल, विनोद जौहरी, मनोज अग्रवाल (पोली भाई), मुकेश जौहरी, प्रवीन स्वरूप, अंजुल बंसल, आनन्द मंगल, रामानशु शर्मा, आयुष तार, राकेश अग्रवाल, दिलीप कुमार अग्रवाल, मनीष शर्मा, अजय अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, प्रकाश चन्द, निक्की जौहरी, योगेन्द्र अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, प्रसुन मंगल, गिरधर शरण, अनुज वर्मा, अशोक गोयल, संजय अग्रवाल, राहुल गौतम आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।





Nice
जवाब देंहटाएं