Manohar Samachar : रामभक्ति, संस्कृति और उत्सव का संगम बनेगा नेहरू नगर क्लब का दशहरा डांडिया एवं राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

दो दिवसीय आयोजन में गूंजेगी भक्ति की धुन और काव्य रस की बयार

मनोहर समाचार, आगरा। विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर नेहरू नगर क्लब आगरा भक्ति, संस्कृति और उत्सव का अनोखा संगम प्रस्तुत करने जा रहा है। 2 और 3 अक्टूबर को नेहरू नगर पार्क में दशहरा डांडिया एवं राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन होगा। रविवार को संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में क्लब द्वारा आयोजन का पोस्टर विमोचन किया गया।

संस्थापक सतीश इंजीनियर ने बताया कि "प्रथम दिवस 2 अक्टूबर को डांडिया रास उत्सव का आयोजन होगा, जिसके बाद 32 फुट ऊँचे रावण का दहन किया जाएगा।" संयोजक महेश सिंघल ने बताया कि "इस बार पहली बार जनक महल की तर्ज पर 80 फीट लंबा और 35 फीट ऊँचा राजभवन तैयार किया जा रहा है, जो मैसूर राजभवन की झलक पेश करेगा।"

अध्यक्ष नवल शर्मा ने जानकारी दी कि "दूसरे दिन 3 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवि डॉ. विष्णु सक्सेना, डॉ. रूचि चतुर्वेदी, गौरी मिश्रा, हेमा शर्मा, सुदीप भोला, पवन आगरी, लटूरी सिंह लठ्ठ, दिनेश रघुवंशी और अनिल बेधड़क अपनी ओजस्वी व भावपूर्ण रचनाओं से वातावरण को भक्तिमय और साहित्यिक रंग में रंग देंगे।"

डांडिया उत्सव का शुभारंभ समाजसेवी रामशरण मित्तल और भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता करेंगे। वहीं रावण दहन केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया के कर कमलों द्वारा होगा।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर शिल्पी गुप्ता, प्रभा अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, पूनम शर्मा, मनीष गर्ग, पंकज गर्ग, नवीन गर्ग, सुधीर गुप्ता, नीतू सिंघल आदि उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया