Manohar Samachar : अग्रवंश सेवा ट्रस्ट एवं गणेश उत्सव सेवा समिति ने किया महारक्तदान शिविर का सफल आयोजन

मनोहर समाचार, आगरा। अग्रवंश सेवा ट्रस्ट एवं गणेश उत्सव सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में दयाल बाग के राजा "गणेश पंडाल" 100 फीट रोड, दयाल बाग पर महा रक्तदान शिविर का आयोजन हमारे संस्थापक संरक्षक श्री विजय किशोर बंसल जी के आशीर्वाद से किया गया।

शिवर का उद्घाटन श्री सुरेश चंद्र गर्ग (तपन ग्रुप), हिमांशु अग्रवाल, श्री अखिल बंसल व श्रीमती डॉ रोजी चढ़ा ने दीप प्रज्वलित करके किया।

शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगर के सहयोग से बहुत ही सफलता पूर्वक संचालित हुआ, जिसमें 51 से ज्यादा लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्त दान किया और मानवता की सेवा हेतु रक्तदान किया। शिविर में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम संयोजक भरत शर्मा (पार्षद), विकास बंसल (लड्डू भाई) एवं विदित सिंघल ने इस शिविर को सफल बनाने वाले सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर की सफलता में मुख्य रूप से अंकुर अग्रवाल, सामिर हसनैन, तपस्या सिंह, शालिनी शर्मा, प्रतिभा तोमर, संजय अग्रवाल, रामवीर सिंह, संतोष चौधरी, अनूप अग्रवाल, आदि का विशेष योगदान रहा।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया