Manohar Samachar : चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री एमएसएमई उप्र राकेश सचान एवं कैबिनेट मंत्री औद्योगिक विकास उप्र नंद गोपाल गुप्ता नंदी से की मुलाकात

आगरा के उद्योगों के प्रति गंभीर उत्तर प्रदेश सरकार  मंत्री राकेश सचान

चैम्बर की मांग को स्वीकारते हुए चांदी के आभूषणों को ओडीओपी में सम्मिलित करने पर चैम्बर ने दिया सचान को धन्यवाद। 

चैम्बर को औद्योगिक वार्ता हेतु मंत्रियों ने दिया लखनऊ आने का निमंत्रण

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने आगरा में चैम्बर के साथ औद्योगिक समस्याओं के सम्बन्ध में शीघ्र बैठक करने का दिया आश्वासन

मनोहर सामाचार आगरा। चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इन्टरनेशनल ट्रेड शो की पूर्व बेला पर  माननीय कैबीनेट मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, उत्तर प्रदेश सरकार राकेश सचान एवं कैबिनेट मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई, निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से मिला। चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल द्वारा आगरा की औद्योगिक समस्याओं से मंत्री को अवगत कराते हुए एक प्रतिवेदन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल द्वारा एमएसएमई मंत्री राकेश सचान को अवगत कराया गया कि आगरा में टीटीजेड की बंदिशों के कारण आगरा में उद्योगों की स्थिति अत्यन्त ही दयनीय है। मंत्री राकेश सचान द्वारा चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन को बहुत ही गंभीरता से सुना गया तथा उन्होंने बताया कि "मुख्यमंत्री पूर्व से ही आगरा के उद्योगों के प्रति गंभीर है।" उन्होंने चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल को लखनऊ में उनके कार्यालय में आने का निमंत्रण दिया। चैम्बर द्वारा मंत्री को आगरा को स्पेशल इकनोमिक जोन घोषित करने, इंजीनियरिंग उद्योग को ओडीओपी में सम्मिलित करने, गैस उपभोक्ताओं को ब्लड रिलेशन के मामले में जिला उद्योग केन्द्र द्वारा संविधान परिवर्तन सम्बन्धी पत्र की मांग न करना, लैदर पार्क एवं आईटी उद्योग की स्थापना आदि की ओर ध्यान आकर्षित किया गया। मंत्री द्वारा चैम्बर द्वारा प्रेषित समस्याओं, सुझावों पर सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। प्रतिनिधिमंडल द्वारा चैम्बर की मांग चाँदी आभूषणों को ओडीओपी में सम्मिलित किये जाने की घोषणा पर मंत्री को धन्यवाद प्रेषित किया गया। 

इसके उपरान्त प्रतिनिधिमंडल औद्योगिक भूखंडों को लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड करने, फाउंड्री नगर औद्योगिक क्षेत्र में सीएफसी की पुरानी बिल्डिंग 5000 वर्ग मीटर भूमि में से 1000 वर्गमीटर भूमि चैम्बर भवन हेतु आवंटित करने, यूपीसीडा द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में रखरखाब शुल्क अधिकाधिक लिये जाने तथा अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में माननीय कैबिनेट मंत्री, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई, निवेश प्रोत्साहन मंत्री उप्र नंदगोपाल गुप्ता नंदी से मिला। चैम्बर द्वारा 5 सूत्रीय प्रतिवेदन मंत्री को सौंपा गया। मंत्री द्वारा चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल को बड़े ही ध्यानपूर्वक सुना गया और उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही चैम्बर के साथ आगरा में औद्योगिक समस्याओं एवं आगरा के विकास के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित की जायेगी। 

प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, कोषाध्यक्ष, संजय अग्रवाल, एमएसएमई यूनिट डवलपमेंट एंड अवेयरनेस प्रकोष्ठ के चेयरमैन अम्बा प्रसाद गर्ग, गेल गैस प्रकोष्ठ के चेयरमैन मनोज बंसल, विपिन गुप्ता, दिलीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया