Manohar Samachar : सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर में प्रश्न मंच पत्रवाचन और प्रयोग की प्रतियोगिताओं का सजा मंच
मनोहर समाचार, आगरा। चार लाख बाइस हज़ार छात्र-छात्राओं में से चुने हुए 203 प्रतिभागी जो विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध मेरठ, ब्रज और उत्तराखंड प्रांत के विद्यालयों से आए हैं। अब क्षेत्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन सरस्वती विद्या मंदिर,कमला नगर, आगरा में 24 से 26 सितंबर के मध्य त्रिदिवसीय क्षेत्रीय गणित मेला में करेंगे। इनमें से ऐसे 32 छात्र,छात्रा चुने जाएंगे जो प्रथम स्थान पर रहेंगे 6 से 9 नवंबर के मध्य जालंधर में होने वाले राष्ट्रीय गणित मेले में प्रतिभा करेंगे। जिसमें संपूर्ण भारत के 11 क्षेत्र की टीम भाग लेंगे तथा विजयी प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाएंगे।
आज मेले के उद्घाटन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र जी, लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री हरिशंकर जी, मेरठ प्रांत के संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता, जन शिक्षा समिति के प्रांतीय अध्यक्ष सतीश समर्थ, सरस्वती शिक्षा परिषद के मंत्री सीए महेंद्र गर्ग, सरस्वती विद्या मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश मंगल, प्रबंधक अमित अग्रवाल व प्रधानाचार्य कृष्णकांत द्विवेदी उपस्थित रहे।
उद्घाटन सत्र के पश्चात क्षेत्र प्रचारक महेंद्र जी ने गणित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा अपने उद्बोधन में वेद पुराणों में भी गणित की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की और गणित की जीवन के हर क्षेत्र में आवश्यकता पर प्रकाश डाला।गणित विषय को कैसे और लोकप्रिय बनाया जाए, इसके लिए इस तरह की आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम का प्रारंभ प्रातः दस बजे से हुआ, जिसमें आगरा के प्रतिष्ठित विद्यालयों के शिक्षकों, रिटायर्ड शिक्षाविदों, महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश निरीक्षक जन शिक्षा समिति देवेंद्र यादव, प्रदेश निरीक्षक सीबीएसई यशवीर सिंह, वैदिक गणित के क्षेत्रीय सहसंयोजक बालकिशन अग्रवाल व योगेश सिसोदिया, क्षेत्रीय कार्यालय सचिव सोवरन सिंह, प्रदेश निरीक्षक हरवीर सिंह, शिशु वाटिका प्रभारी रामकिशोर श्रीवास्तव, जिला समन्वयक राजहंस शर्मा,विद्यालय प्रबंध समिति के श्री अनंत विश्वेंद्र सिंह, श्री सौरभ सिंघल, श्री दीपक अग्रवाल के निर्देशन में प्रतियोगिताएं संपन्न हुई।
कार्यक्रम के संचालन में अरविंद कुमार मिश्रा, ज्ञानेंद्र तिवारी,किशन सारस्वत,तुषार गर्ग, नवनीत, राजेश गुप्ता, राहुल चौधरी, मयंक किशोर शर्मा,वरुण कौशिक, सुनील चौधरी, कपिल लवानिया,रजनी गुप्ता, पूनम पांडे, शिवाकांत लवानिया, आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई।




Bahut
जवाब देंहटाएं