Manohar Samachar : क्षेत्रीय गणित मेला के समापन पर पुरस्कार पाकर खिले प्रतिभागियों के चेहरे

ब्रज प्रांत बना ओवरऑल चैंपियन

मनोहर समाचार, आगरा। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित क्षेत्रीय गणित मेला का समापन पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री हरिशंकर, जन शिक्षा समिति के प्रांतीय अध्यक्ष सतीश समर्थ तथा सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर के संरक्षक विजय गोयल, प्रबंधक अमित अग्रवाल प्राचार्य कृष्णकांत द्विवेदी उपस्थित रहे। 

प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रश्न मंच में उत्तराखंड के छात्र  प्रथम रहे । प्रयोग में ब्रज प्रांत के आलोक चौधरी, श्रेया अग्रवाल, हर्षांक, दीक्षा राजपूत प्रथम रहे। पत्र वाचन में ब्रज प्रांत के  दीक्षा ओझा, नेहा तोमर तथा खुशी गुप्ता प्रथम रहे। आचार्य पत्र वाचन में कुणाल गुप्ता मेरठ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । प्रदर्श मैं ब्रज प्रांत की आन्या पटेल ,मेरठ के आरव सोनी तथा दक्ष सक्सेना प्रथम रहे ।बाल वर्ग में प्रदर्श में ब्रज प्रांत की सृष्टि शर्मा ,अर्णव तथा मेरठ की पूर्वी प्रथम रही।

किशोर वर्ग प्रदर्श में बृज प्रांत की अपूरवा बंसल ,मेरठ की लवी शर्मा तथा ब्रज प्रान्त की लवी कुमारी प्रथम रही तरुण वर्ग प्रदर्श में ब्रज प्रांत के वैभव त्यागी, गुरपाल सिंह और मेरठ की आराध्या प्रथम रही। 

कार्यक्रम में प्रदेश निरीक्षक देवेंद्र कुमार तथा यशवीर सिंह व  बालकिशन अग्रवाल, योगेश सिसोदिया, सोबरन सिंह, हरिवीर सिंह, राम किशोर श्रीवास्तव ,राजहंस शर्मा मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन किशन सारस्वत और तुषार गर्ग के द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम की व्यवस्था में अरविंद कुमार मिश्रा, मयंक किशोर शर्मा, ज्ञानेंद्र तिवारी, वरुण कौशिक, मनोज यादव, नवनीत गोलेछा ,राजेश गुप्ता ,रजनी गुप्ता, पूनम पांडे, देवेंद्र कुमार शर्मा,अंशु शर्मा ,धर्मेंद्र कुमार, मणि गुप्ता, शिवकांत लवानिया, किशन चंद दुबे, मेजर शंभू पांडे ,रोहित चौधरी, राहुल चौधरी ने प्रमुख भूमिका निभाई।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया