Manohar Samachar : अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की स्मृति में रक्तदान शिविर
मनोहर समाचार, आगरा। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं और समाज सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं। ये दोनों बातें अमर शहीद लाला जगत नारायण जी के चरितार्थ हैं। समाज और देश में उन्होंने अनुकरणीय योगदान दिए हैं, जिनकी बदौलत उन्हें शहीद का दर्जा दिया गया। उनकी इस शहादत पर पूरे देश में रक्तदान शिविर लगाए जाते हैं। इसी कड़ी में लोकहितम ब्लड बैंक में लगने वाले रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया।
जीवन बचाने की कड़ी बड़ी ही महत्वपूर्ण है, जहां आप और हम रक्तदान कर अनेकों जीवन बचा सकते हैं। ऐसे पुण्यदायी कार्य को करने से मन को असीम शांति मिलती है। आगामी 8 सितम्बर दिन सोमवार को सुबह 10 बजे से लोकहितम कमला नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। पोस्टर विमोचन में पार्षद और समाजसेवी मुरारी लाल गोयल ने लोगों से रक्तदान करने की अपील की।
पोस्टर विमोचन में अन्य वरिष्ठ लोगों ने आगरावासियों से अमर शहीद जगत नारायण जी से प्रेरणा लेकर उनके सुझाए मार्ग पर चलकर अपना जीवन धन्य करने की बात कही। आगरावासी 8 सितम्बर को अधिक से अधिक संख्या में लोकहितम ब्लड बैंक कमला नगर पहॅुचकर रक्तदान करें और मानव जीवन की क्षति को बचाने का पुण्य कार्य करें।


Good
जवाब देंहटाएं