Manohar Samachar : सरस्वती विद्या मन्दिर कमला नगर में होगा क्षेत्रीय गणित मेला

मनोहर समाचार, आगरा। विद्या भारती, अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान गत 77 वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में कार्य कर रहा है। 12200 विद्यालयों में 1.5 लाख शिक्षक, शिक्षिकाएं कार्यरत हैं तथा 33 लाख छात्र, छात्राओं को शिक्षा व संस्कार प्रदान कर रहे हैं। इन विद्यालयों द्वारा संस्कारयुक्त एवं राष्ट्रभक्त युवा पीढ़ी का कार्य निर्माण किया जा रहा है।

छात्रों में गणितीय अभिरूचि का निर्माण करने हेतु क्षेत्रीय गणित मेला का आयोजन दिनांक 24 सितम्बर से 26 सितम्बर तक सरस्वती विद्या मन्दिर, कमला नगर आगरा में किया जा रहा है। इस मेले में संकुल व प्रान्त स्तर पर आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में से 200 चुने हुए छात्र, छात्राएं (जो प्रान्त में प्रथम रहे थे) प्रतिभाग करेंगे। इन प्रतियोगिाताओं में विद्याभारती की 5 समितियों जिनमें भारतीय शिक्षा समिति (उप्र बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड) जन शिक्षा समिति, शिशु शिक्षा समिति, श्रीविद्या परिषद के छात्र, छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।

गणित मेले में पत्रवाचन (Paper Reading) प्रश्नमंच (Quiz), प्रदर्श (Model), प्रयोग (Explaine) की प्रतियोगिताएं होंगी। आगरा में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र जिसमें ब्रज, मेरठ तथा उत्तरांचल प्रदेश आते हैं के प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अखिल भारतीय गणित मेला जो जालंधर में 3 नवम्बर से 6 नवम्बर के मध्य होगा उसमें प्रतिभाग करेंगे। तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अखिल भारतीय गणित मेले में देशभर के 11 क्षेत्रों से प्रतिभागी आयेंगे।

25 सितम्बर को प्रातः 9:30 बजे प्रतियोगिताओं का उद्घाटन सत्र रहेगा। उद्घाटन सत्र में आगरा के मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिमी उप्र क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक महेन्द्र जी व उप्र लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग के साथ विद्यालय प्रबन्ध समिति के संरक्षक सीए महेन्द्र गर्ग, अध्यक्ष राकेश मंगल, प्रबन्धक अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनन्त विश्वेन्द्र सिंह, सह प्रबन्धक सौरभ सिंघल, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। इन प्रतियोगिताओं में मेरठ प्रान्त, ब्रज प्रान्त, उत्तराखण्ड प्रान्त के प्रान्त स्तर पर चयनित 200 छात्र, छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 3 दिनों तक चलने वाली गणित प्रतियोगिताओं में सभी छात्र, छात्राएं अपने संरक्षक शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ विद्यालय में ही रहेंगे। 26 सितम्बर, 2025 को प्रतियोगिता के समापन के बाद प्रस्थान करेंगे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया