Manohar Samachar : योग शिक्षकों का सम्मान देश का सम्मान
मनोहर समाचार, आगरा। अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ,आगरा द्वारा जनहित में प्रति दिन पिछले 9 वर्ष से निशुल्क योग शिवर का आयोजन किया जा रहा है। 9वें अंतरास्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिवर आयोजन करने वाले योग शिक्षकों को जिला प्रशासन आगरा द्वारा प्रशस्ति पत्र दिए गए।
इसी कड़ी में वयोवृद्ध योग शिक्षक शिवराम सिंह चौधरी को अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ आगरा के पूर्व संयोजक एवं विख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविन्द मिश्रा एवं अछनेरा पीएससी पर तैनात योग प्रशिक्षक डॉ. केपी सिंह ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। साथ ही उनके द्वारा योग किये जा योगदान की जमकर प्रशंसा की।

जय हो
जवाब देंहटाएं