Manohar Samachar : सीड्स एंड पेस्टीसाइड पर जीएसटी कम करने के लिए लिखा कृषि मंत्री को पत्र
-पेस्टीसाइड, स्प्रेयपम्प व खाद पर लगने वाली जीएसटी दरों को कम करने के सम्बन्ध में वित्त मंत्री, भारत सरकार एवं कम्प्यूटर द्वारा स्टॉक रजिस्टर को मान्यता दिये जाने हेतु चैैम्बर ने लिखा कृषि मंत्री, भारत सरकार को पत्र।
मनोहर समाचार, आगरा। बीज एवं कीटनाशक दवा के थोक विक्रताओं की बैठक चैम्बर सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में सदस्यों द्वारा पेस्टीसाइड, स्प्रेयपम्प व खाद पर लगने वाली जीएसटी दरों को कम करने के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। सदस्यों द्वारा मांग की गयी कि पेस्टीसाइड पर 18 प्रतिशत, स्प्रेयपम्प पर 12 प्रतिशत और खाद पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगायी जा रही है। चूँकि पेस्टीसाइड किसानों के लिये अत्यन्त महत्वपर्ण है। किन्तु जीएसटी अधिक होने के कारण किसान इसका पूर्णतः उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। चैम्बर द्वारा जीएसटी की दरों को कम करने के लिये माननीय वित्त मंत्री भारत सरकार निर्मला सीतारमन जी को पत्र भेजा गया है।
बैठक में चर्चा की गयी कि प्रधानमंत्री द्वारा 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से घोषणा की गयी थी ‘‘कि वह किसान हित में दुनियाँ के सामने दीवार बनकर खड़े रहेंगे और इस दीपावली पर देश की जनता को जीएसटी में राहत देने वाले हैं’’। सदस्यों द्वारा केन्द्रीय वित्त मंत्री एवं जीएसटी काउंसिल परिषद की चेयरपर्सन निर्मला सीतारमन से अनुरोध किया गया है कि आगामी जीएसटी की होने वाली बैठक में चैम्बर की मांगो, सुझावों को सम्मिलित करने की कृपा करें जिससे भारत के समस्त किसानों को राहत प्राप्त हो सके।
चैम्बर द्वारा कृषि मंत्री भारत सरकार को पत्र लिखा गया जिसमें उनको अवगत कराया गया है कि डीलर सैम्पलिंग होने पर अभी तक विक्रेता को अमानक होने पर कोर्ट में पार्टी बनाया जाता है, सदस्यों द्वारा मांग की गयी कि इसके लिये कोर्ट में पार्टी निर्माता कंपनी को बनाया जाये। कृषि मंत्री महोदय को सुझाव प्रेषित किया गया कि आज डिजीटल के युग में स्टॉक रजिस्टर को मान्यता दी जाती है सदस्यों का सुझाव है कि कम्प्यूटर द्वारा स्टॉक रजिस्टर को मान्यता दी जानी चाहिये।
बैठक में उपाध्यक्ष विवेक जैन, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष एवं जनसंपर्क एवं समन्वय प्रकोष्ठ के चेयरमैन मनीष अगव्राल, डीडी शुक्ला, रविशंकर शर्मा, भूप सिंह, दिनेश कुमार, सुधीर मालपानी, विजय कुमार, किशन सिंह, सौरभ गुप्ता उपस्थित रहे।

Good step
जवाब देंहटाएं