Manohar Samachar : महाराजा अग्रसेन जयंती 2025 : महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का भव्य दुग्धाभिषेक एवं आरती कार्यक्रम संपन्न

मनोहर समाचार, आगरा। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 के अंतर्गत अग्रवाल संगठन, कमला नगर द्वारा आयोजित भव्य दुग्धाभिषेक, माल्यार्पण एवं आरती कार्यक्रम सोमवार को महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का विशेष दुग्धाभिषेक किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल ने कहा कि "महाराजा अग्रसेन जी के आदर्श और शिक्षाओं को आत्मसात कर समाज में सेवा, सहयोग और समानता की भावना को बढ़ावा देना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। सपरिवार सहभागिता ही अग्रसमाज की शक्ति को दर्शाती है।"

संरक्षक पीयूष अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से हम सभी सामाजिक उत्तरदायित्व और सांस्कृतिक चेतना को आगे बढ़ाएँ।

इसके बाद महिलाओं के लिए विशेष डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे महोत्सव में उल्लास और उत्सव का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर मार्गदर्शक सीताराम अग्रवाल और राकेश मंगल, स्थाई विशिष्ट सदस्य महेंद्र सिंघल, अनिल अग्रवाल, श्री राम अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, संरक्षक अतुल गर्ग, श्री कृष्ण गोयल, अशोक गर्ग, एसएस अग्रवाल, असित मित्तल, प्रवीण मित्तल, रैलेश अग्रवाल, जयंती संयोजक पवन अग्रवाल, विष्णु गोयल, राजीव अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, जीवनलाल मित्तल आदि  एवं डांडिया में हिना बंसल, ममता बंसल, समृद्धि अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, नेहा गर्ग, रिद्धि अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया