Mamohar Samachar : अग्रवाल संगठन की भव्य शोभा यात्रा ने कमला नगर में जगाई महोत्सव की उमंग
महाराजा अग्रसेन जयंती 2025 : भव्य शोभा यात्रा से सजा कमला नगर
मनोहर समाचार, आगरा। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 के अंतर्गत अग्रवाल संगठन, कमला नगर द्वारा आयोजित भव्य शोभा यात्रा सोमवार को जनक पार्क, एफ ब्लॉक, कमला नगर से प्रारंभ हुई और जनक महल, बी ब्लॉक रोड, कमला नगर पर महाआरती के साथ संपन्न हुई।
इस अवसर पर शोभा यात्रा मार्ग में अग्रवाल परिवारों और नागरिकों ने भव्य स्वागत किया। दर्जनों स्थानों पर पुष्प वर्षा और भव्य झांकियों ने शोभा यात्रा को और भी मनोहारी बना दिया।
शोभा यात्रा की अगुवाई गणेश जी की सवारी ने की। करीब 25 से अधिक झांकियां और 18 राजकुमार और नौ कन्याओं ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया। ऑपरेशन सिंदूर जैसी झांकियों ने देश प्रेम का संदेश दिया। शोभा यात्रा ने पूरे कमला नगर को महोत्सवी रंग में रंग दिया और महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की भव्यता को चरम पर पहुँचाया।
अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल और संरक्षक पीयूष अग्रवाल ने कहा कि "महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों और शिक्षाओं को जीवन में अपनाना और समाज में सेवा एवं सहयोग का संदेश फैलाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। सपरिवार सहभागिता ही अग्रसमाज की शक्ति को दर्शाती है।"
इस अवसर पर मार्गदर्शक सीताराम अग्रवाल और राकेश मंगल, स्थाई विशिष्ट सदस्य महेंद्र सिंघल, अनिल अग्रवाल, सुनील विकल, श्री राम अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, संरक्षक अतुल गर्ग, श्री कृष्ण गोयल, अशोक गर्ग, एसएस अग्रवाल, असित मित्तल, प्रवीण मित्तल, रैलेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, विष्णु गोयल, राजीव अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, जीवनलाल मित्तल आदि उपस्थित रहे।


जय हो
जवाब देंहटाएं