Astro News : जानिए आजका अपना राशिफल और उससे जुड़े उपाय
मनोहर समाचार, आगरा। आधुनिक विज्ञान से परे है, ज्योतिष शास्त्र, जहां भविष्य के बारे में होती हैं अद्भुत और सटीक भविष्यवाणी।
10 जनवरी 2025 का राशिफल
मेष :- आज नौकरी में वाहन सुख में वृद्धि होगी। कैरियर को लेकर कोई निर्णय जल्दबाजी में न करें। विवाह संबंधी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। कार्य क्षेत्र में आपकी कार्यशैली चर्चा का विषय बन सकती है।
शुभ रंग : पीला
शुभ व्यापार : किताबों से संबंधित
उपाय : बृहस्पति यंत्र की हल्दी से 5 बार पूजा करें।
वृष:- आज व्यापार में परिजनों एवं मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी कोई अधूरी अभिलाषा पूरी हो सकती है। यदि आप कोई कीमती वस्तु खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज खरीदने में सफल होंगे।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ व्यापार : फूलों से संबंधित
उपाय : सत्यनारायण जी की कथा कराएं।
मिथुन:- आज किसी प्रियजन से अकारण अनबन हो सकती है। जिससे आपका मन उदास रहेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में आ रही बाधा दूर होगी। नवीन व्यापार अथवा उद्योग शुरू कर सकते हैं। नौकरी में उच्च पदस्थ व्यक्ति से घनिष्ठता बढ़ेगी।
शुभ रंग : लाल
शुभ व्यापार : बैंकिंग
उपाय : माता लक्ष्मी को गुलाब की माला अर्पित करें।
कर्क:- आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। किसी विपरीत लिंग साथी से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का वर्चस्व बढ़ेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी।
शुभ रंग : सफेद
शुभ व्यापार : दवाई
उपाय : हरा रुमाल अपने पास रखें।
सिंह:- आज सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों के साहस एवं पराक्रम की सराहना होगी। बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को पदोन्नति प्राप्त होगी। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भूमि, भवन, वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। प्रेम प्रसंग में शक संदेह बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा।
शुभ रंग : गेरूआ
शुभ व्यापार : एडवोकेट
उपाय : भगवान गणेश जी को दूर्वा घास अर्पित करें।
कन्या:- आज किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी। परीक्षा प्रतियोगिता में आ रही बाधा किसी मित्र के सहयोग से दूर होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम एवं आकर्षण बढ़ेगा। किसी अंजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा न करें।
शुभ रंग : आसमानी
शुभ व्यापार : कपड़ा उद्योग
उपाय : गुलाबी रुमाल अपने पास रखें।
तुला:- आज कोई प्रियजन यकायक घर सकता है। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। राजनीति में संलग्न लोगों को विजय प्राप्त होगी। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में अत्यधिक भावुकता से बचें। अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है।
शुभ रंग : संतरी
शुभ व्यापार : लोहा उद्योग
उपाय : विल्व पत्र पानी में डालकर स्नान करें।
वृश्चिक:- आज व्यापार में अच्छी आमदनी होगी। किसी भी विपरीत लिंग साथी से मनचाहा उपहार मिल सकता है। रोजगार की तलाश पूरी होगी। कोई कीमती वस्तु गुम अथवा चोरी हो सकती है। ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण मिल सकता है।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ व्यापार : जूता कारोबार
उपाय : शनि स्त्रोत का सायं 3 बार पाठ करें।
धनु:- आज राजनीति में वर्चस्व बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। किसी प्रियजन से भेंट हो सकती है। प्रेम संबंधों में आया तनाव दूर होगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सहभागिता कर सकते हैं।
शुभ रंग : सुनहरा
शुभ व्यापार : कैशियर
उपाय : बुध मंत्र का 108 बार जाप करें।
मकर:- आज नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। साथ ही स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। व्यापार में अच्छी आमदनी के होने के संकेत मिल रहे हैं। पशुओं के क्रय विक्रय से धन लाभ होगा। किसी विपरीत लिंग साथी से निकटता बढ़ेगी।
शुभ रंग : भूरा
शुभ व्यापार : टिफिन सर्विस
उपाय : राहु स्त्रोत का पाठ करें।
कुंभ:- आज आज कोई सुखद घटना घट सकती है। सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों का मनोबल बढ़ा चढ़ा रहेगा। अपने विरोधी को परास्त करने में सफल होंगे। रोजगार की तलाश पूरी होगी। किसी नए व्यक्ति से मित्रता हो सकती है। प्रेम विवाह की योजना सफल हो सकती है।
शुभ रंग : सिल्वर
शुभ व्यापार : गहनों से संबंधित
उपाय : भगवान शिव को शहद अर्पित करें।
मीन:- आज परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। रोजगार की तलाश पूरी होगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने कार्य के साथ कोई नवीन जिम्मेदारी मिल सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।
शुभ रंग : काला
शुभ व्यापार : कोचिंग
उपाय : सूर्योदय के समय भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
डॉ. अरविन्द मिश्र
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान
शॉप न. 21, ब्लॉक न. 25, ग्राउंड फ्लोर ( निकट आहार रेस्टोरेंट)
संजय प्लेस, आगरा
परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक
मो.- 9412343560

जय हो
जवाब देंहटाएं