Astro News : जानिए अपने आज के राशिफल पर विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र की ये खास रिपोर्ट

 मनोहर ममाचार, आगरा।  8 जनवरी 2024 का राशिफल 

मेष :- आज आमदनी का नया रास्ता खुलेगा। मेहनत के चलते सितारा बुलंद होगा।  किसी विपरीत लिंग साथी से निकटता बढ़ेगी। राजनीति में वर्चस्व बढ़ेगा।  माता-पिता से भेंट होगी।

शुभ रंग: दूधिया सफेद।

उपाय: किसी से धोखा, जालसाजी न करें।

शुभ व्यापार: मंत्री।

वृष:- आज साझे के काम का विशेष लाभ होगा। शादी पार्टी में जाने की खबर आएगी। कार्य क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। शत्रु पक्ष पर भारी पड़ेंगे। संपत्ति में वृद्धि होगी।

शुभ रंग: मैटल।

उपाय: वीरान जगह पर भूमि के नीचे सुरमा दबाएं।

शुभ व्यापार: जूता व्यापार । 

मिथुन:-  आज परिवार में नए सदस्य का आगमन हो सकता है। घर एवं व्यापारिक स्थल की साज सज्जा पर अधिक ध्यान रहेगा।  श्रृंगार में रुचि बढ़ेगी। 

शुभ रंग: सिल्वर।

उपाय: दूध या दही का तिलक लगाएं।

शुभ व्यापार: चर्म उद्योग।

कर्क:- आज किसी पुराने झंझट से ले देकर छुटकारा मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।  व्यापारिक योजना सफल होगी। भूमि, भवन, वाहन आदि खरीद सकते हैं।

शुभ रंग: मेहरून।

उपाय: मांस और शराब सेवन न करने पर आयु दीर्घ होगी।

शुभ व्यापार: वकालत।

सिंह:- आज परिवार में अकारण कहासुनी हो सकती है। वाणी एवं क्रोध पर संयम रखें।  प्रेम प्रसंग में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण शक एवं संदेह बढ़ेगा। आय कम और व्यय अधिक होगा। 

शुभ रंग: गुलाबी।

उपाय: कुएं में कच्चा दूध गिराएं।

शुभ व्यापार: होटल।

कन्या:- आज प्रतियोगिता परिणाम श्रेष्ठ रहेगा। कार्य आरंभ कीजिए, भाग्य प्रतीक्षारत है।  साझे के काम से मुनाफा होगा। विदेश यात्रा संभव है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी।

शुभ रंग: हरा।

उपाय: संतान के जन्म लेने पर मीठा न बांटे, यदि बांटे तो उसमें थोड़ा नमक लगा दें।

शुभ व्यापार: थियेटर।

तुला:- आज उन्नति का समाचार मन खुश करेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। नौकरी में बॉस से निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मनपसंद भोजन प्राप्त होगा। 

शुभ रंग: काला।

उपाय: तेल में अपना मुंह देख कर सरसों के तेल का भरा बर्तन पानी के भीतर जमीन के नीचे दबाएं।

शुभ व्यापार: व्यापारी।

वृश्चिक: आज जमीन जायदाद का सुख मिलेगा। अविवाहित लोगों को विवाह से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। ससुराल पक्ष से मांगलिक कार्य का आमंत्रण मिलेगा। सुख प्राप्त होगा।

शुभ रंग: पीला।

उपाय: काली गाय की सेवा करें।

शुभ व्यापार: इंजीनियरिंग फर्में।

धनु:- आज राजनीतिक संपर्क से लाभ मिलेगा। कानूनी विवाद से दिक्कत आ सकती है।  स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन संभव है।  व्यर्थ तनाव रहेगा।

शुभ रंग: गेरुआ।

उपाय: मिट्टी पर बैठ कर स्नान न करें किन्तु स्नान करते समय नंगे तलवे भूमि पर नहीं बल्कि पत्थर या लकड़ी पर होने चाहिए।

शुभ व्यापार: जल्दी खराब होने वाले सामान।

मकर: आज विरोधी से दूर रहें। संतान सुख में वृद्धि होगी। बच्चों का रुझान पढ़ाई में बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग में अनबन हो सकती है। व्यर्थ वाद विवाद से बचें। 

शुभ रंग: भूरा।

उपाय:  घर की छत पर लकड़ी, ईंधन और चौखट व्यर्थ न रखें।

शुभ व्यापार: तेल रिफाइनरी।

कुंभ:- आज मित्र के सहयोग से धन लाभ का रास्ता खुलेगा।  नौकरी में अधीनस्थ का सुख बढ़ेगा। मंगल उत्सव मिलन मन खुश करेगी। विद्यार्थी वर्ग में असंतोष बढ़ सकता है।

शुभ रंग: बैंगनी।

उपाय: अपने गुरु का सम्मान करें।

शुभ व्यापार: इंटीरियर डेकोरेशन।

मीन:- आज लाभ प्राप्ति होगी। भूमि, वाहन आदि का सुख मिलेगा। राजनीति में रुतबा बढ़ेगा। सेहत का ध्यान रखें। विवाह संबंधी कार्य में अधिक व्यस्तता रहेगी। घर गृहस्थी में हास्य रस बढ़ेगा।

शुभ रंग: मूंगिया।

उपाय: परस्त्रीगमन न करें, कामुकता से बचें अर्थात संयम से रहें।

शुभ व्यापार: प्रिंटिंग प्रेस।

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद 

डॉ. अरविन्द मिश्र 

भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान  

शॉप न. 21, ब्लॉक न. 25, ग्राउंड फ्लोर ( निकट आहार रेस्टोरेंट), संजय प्लेस, आगरा 

परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक 

मो.- 9412343560


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया