Astro News : क्या कहती है आज आपकी राशि, जानिए विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविंद मिश्र जी से

मनोहर समाचार, आगरा। आज कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कह रही है आपकी राशि यह जानने के लिए देखिए विख्यात ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद मिश्र जी का ज्योतिषीय अंकगणित।

04 जनवरी 2024 का राशिफल 

मेष :- आज आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। वस्त्र आभूषण खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी। राजनीति में वर्चस्व बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है।

शुभ रंग: नारंगी।

शुभ व्यापार: पैकेजिंग मटेरियल से जुड़े कार्य।

उपाय: धुनैला रत्न सोने में बनवा कर धारण करें।

वृष:- आज प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। परिवार में किसी वरिष्ठ परिजन का यकायक स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा।

शुभ रंग: नीला।

शुभ व्यापार: टायर की शॉप।

उपाय: मकनातीस रत्न पंच धातु में बनवाकर धारण करें।

मिथुन:-  आज प्रेम संबंधों में शक संदेह बढ़ सकता है। नवीन व्यापारिक योजना को गुप्त रूप से आगे बढ़ाएं, अन्यथा विरोधी उसमें बाधक बन सकते हैं।

शुभ रंग: हल्का हरा।

शुभ व्यापार: रियल एस्टेट।

उपाय: नीले रंग का मरगज रत्न अष्ट धातु में बनवाकर धारण करें।

कर्क:- आज परिवार में कोई सुखद घटना घट सकती है। मनपसंद भोजन प्राप्त होगा। उधार दिया गया धन वापस न मिलने से मन कुछ खिन्न रहेगा।

शुभ रंग: गेहुआं।

शुभ व्यापार: आयुर्वेद औषधि व्यापार।

उपाय: एक ओपल रत्न चांदी में बनवा कर धारण करें।

सिंह:- आज संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। शेयर, लॉटरी, दलाली आदि से अच्छी आमदनी हो सकती है। सुख सुविधा में वृद्धि होगी।

शुभ रंग: लाल ।

शुभ व्यापार: सरकारी नौकरी।

उपाय: नरम रत्न सोने में बनवाकर धारण करें।

कन्या:- आज सामाजिक कार्यों में आपके द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। पैतृक धन संपत्ति विवाद सुलझने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

शुभ रंग: दूधिया सफेद।

शुभ व्यापार: रेस्टोरेंट।

उपाय: सफेद दांतला चांदी बनवा कर धारण करें।

तुला:- आज किसी प्रियजन से आर्थिक मदद लेने में सफल होंगे। भूमि, भवन, वाहन के क्रय विक्रय से लाभ होगा। लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा के योग बनेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी।

शुभ व्यापार: सरकारी देकेदारी।

उपाय: यमनी तांबे में अथवा चांदी में बनवा कर धारण करें।

वृश्चिक: आज परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

शुभ रंग: गौ मूत्र रंग।

शुभ व्यापार: मेडिकल स्टोर।

उपाय: कटैला रत्न चांदी में बनवाकर धारण करें।

धनु:- आज परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। किसी विपरीत लिंग साथी से निकटता बढ़ेगी।

शुभ रंग: धानी रंग।

शुभ व्यापार: पैकिंग।

उपाय: बेरूज रत्न पंच धातु में बनवा कर धारण करें।

मकर:  आज दांपत्य जीवन में प्रेम एवं आकर्षण बढ़ेगा। कोट कचहरी के मामले में किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन में व्यस्त रहेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी।

शुभ व्यापार: मजदूरी।

उपाय: हॉलदिली अथवा हालन रत्न चांदी बनवाकर धारण करें। 

कुंभ:- आज मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारागार में बंद लोग मुक्त हो सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा न करें, अन्यथा वह दगा कर सकता है।

शुभ रंग: संतरी रंग।

शुभ व्यापार: स्कूल कालेजों से संबंधित कार्य।

उपाय: पीले रंग कहरुवा अर्थात तृणमणि रत्न सोने में बनवा कर धारण करें।

मीन:- आज व्यर्थ वाद-विवाद से बचें, अन्यथा प्रतिष्ठा को हानि पहुंच सकती है। यात्रा में अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा घातक सिद्ध हो सकता है। प्रेम संबंधों में कोई सुखद घटना घट सकती है।

शुभ रंग: संतरी।

शुभ व्यापार: टाइलों और पेंट की दुकान।

उपाय: एक लाल हकीक चांदी में बनवाकर धारण करें । 

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद 

डॉ. अरविन्द मिश्र 

भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान

शॉप न. 21, ब्लॉक न. 25, ग्राउंड फ्लोर ( निकट आहार रेस्टोरेंट) संजय प्लेस, आगरा 

परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक 

मो.- 9412343560

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया