Astro News : जानिए आजका अपना राशिफल

मनोहर समाचार, आगरा। सुप्रसिद्ध, विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी से जानिए आजका अपना राशिफल और उससे जुड़े सभी उपाय की सटीक जानकारी।

30 जनवरी 2025 का राशिफल 

मेष :- आज कार्य क्षेत्र में सफलता  मिलेगी। किसी की कही सुनी बातों पर विशेष ध्यान न दें। विरोधी परेशानी में डाल सकता है।

आज का शुभ रंग: खूनी लाल।

आपके लिए शुभ व्यापार: ट्रेवल एजेंसी।

आज का उपाय: श्री हनुमान जी के मंदिर में हवन में आम की लकड़ी दान करें।

वृष:- आज ग्रह चाल का प्रभाव उत्तम है। अचानक धन लाभ होगा। महिलाओं का समय परिचर्चा में बीतेगा। स्वास्थ्य नियमों का पालन करें।

आज का शुभ रंग: गुलाबी।

आपके लिए शुभ व्यापार: हार्डवेयर की दुकानें।

आज का उपाय: शचिदेवी ( इन्द्र की पत्नी) की आराधना करें।

मिथुन:- आज कारोबार में तरक्की का संयोग है। मंगलोंत्सव मिलन फायदे में रहेगा। धन, संपत्ति, सुख में वृद्धि होगी।

आज का शुभ रंग: कत्थई।

आपके लिए शुभ व्यापार: बुक शॉप।

आज का उपाय: वरुण देव की पूजा करें। सायं उगते चंद्र के दर्शन करें।

कर्क:- आज बढ़ते उत्तरदायित्व को संभाले। मेहनत से भाग्य का सितारा चमकेगा।  देश देशांतर से समाचार मिलेगा।

आज का शुभ रंग: सफेद।

आपके लिए शुभ व्यापार: पोत से जुड़े कार्य।

आज का उपाय: माता गायत्री जी की आराधना करें। चावल न खाएं।

सिंह:- आज लंबी लाभकारी योजना में पूंजी खर्च होगी। मंगलोंत्सव की सूचना मिलेगी। समाज में सम्मान मिलेगा। बड़े अधिकारी की घनिष्ठता से बचें।  लाभ होगा।

आज का शुभ रंग : नारंगी।

आपके लिए शुभ व्यापार: अनाज।

आज का उपाय: पिता का पैर छूकर आशीर्वाद लें।

कन्या:- आज सोच समझकर कार्य करें। असफलता के मध्य सफलता मिलेगी। भौतिक वस्तु का सुख मिलेगा। घर गृहस्थी में नई खुशी मिलेगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

आज का शुभ रंग: खाकी।

आपके लिए शुभ व्यापार: शुगर मिल।

आज का उपाय: भगवान सत्य नारायण की कथा करें अथवा कराएं।

तुला:- आज व्यापार में अच्छी आमदनी होगी। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। दोस्ती में  सरसता बढ़ेगी। पदोन्नति का अवसर हाथ आएगा। श्री वृद्धि ,यश उपलब्धि मन खुश करेगी।

आज का शुभ रंग: आसमानी नीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: नर्सिंग होम।

आज का उपाय: पालक गाय को खिलाएं।

वृश्चिक: आज नौकरी की तलाश पूरी होगी। मित्र मिलन का संयोग बनेगा। धोखेबाजों से सावधान रहें। मंगलोंत्सव का निमंत्रण मिलेगा। स्वास्थ्य पर मौसम का प्रभाव पड़ेगा। परिवार में सामंजस्य बनाए रखें।

आज का शुभ रंग: तोतई हरा।

आपके लिए शुभ व्यापार: फैशन डिजाइनिंग।

आज का उपाय: माता सरस्वती जी की आराधना करें। उन्हें सफेद फूल चढ़ाए।

धनु:- आज का कार्य आरंभ कीजिए भाग्य प्रतीक्षारत है। घर गृहस्थी का विचार पूरा हो जाएगा। पुराना विवाद ले देकर सुलझ जाएगा। अधिकारी व्यर्थ परेशान करेगा।

आज का शुभ रंग: पारदर्शी सफेद।

आपके लिए शुभ व्यापार: अध्यापन का कार्य।

आज का उपाय: वृद्धा आश्रम में हरी सब्जी दान करें।

मकर: आज भूमि, वाहन भवन आदि लेनदेन की इच्छा पूरी हो जाएगी। सामाजिक ,धार्मिक कर्तव्य के प्रति सचेत रहें। आगम प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा।

आज का शुभ रंग: क्रीम।

आपके लिए शुभ व्यापार: फोटोग्राफी।

आज का उपाय: काले तिल काले कपड़े में बांध कर पानी में बहाएं।

कुंभ:- आज आशातीत लाभ का संयोग बनेगा। धोखेबाजों से सावधान रहें। मंगोलोंत्सव का निमंत्रण मिलेगा। स्वास्थ्य पर मौसम का प्रभाव पड़ेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी।

आज का शुभ रंग: बादामी।

आपके लिए शुभ व्यापार: ट्रेडिंग।

आज का उपाय: काले कुत्ते को तेल का पराठा खिलाएं।

मीन:- आज तरक्की का संयोग बनेगा। आलस्य प्रमाद अवनति कारक है। परिवार में नई वस्तु खरीदी जाएगी। पुराने संपर्क से अधिक लाभ होगा।

आज का शुभ रंग: हल्का पीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: पत्रकारिता।

आज का उपाय: भंडारे हेतु मसाले दान करें।

डॉ० अरविन्द मिश्र 

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद 

भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान , शॉप न० 21, ब्लॉक न० 25, ग्राउंड फ्लोर ( निकट आहार रेस्टोरेंट)

संजय प्लेस, आगरा 

परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक 

मो० 9412343560, 7669288638



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया