Astro News : जानिए आजका राशिफल और उससे जुड़े उपाय

मनोहर समाचार, आगरा। विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी जानिए आजका अपना राशिफल।

28 जनवरी 2025 का राशिफल 

मेष :- नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है। व्यापार में समयबद्ध तरीके से कार्य करें स्थिति बेहतर होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी।

आज का शुभ रंग: लाल।

आपके लिए शुभ व्यापार: भवन निर्माण से जुड़े कार्य।

आज का उपाय: श्री हनुमान जी को लाल मिठाई का भोग लगाएं।

वृष:- आज दिन की शुरुआत किसी चिंताजनक समाचार के साथ हो सकती है। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक भाग दौड़ रहेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता बढ़ेगी। वाहन धीमे चलाएं। 

आज का शुभ रंग: हल्का नीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: डेयरी उद्योग।

आज का उपाय: वट वृक्ष पर दूध चढ़ाए।

मिथुन:- आज दांपत्य जीवन में सुखद समय व्यतीत होगा। किसी पुराने मित्र से भेंट होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन सोच समझकर करें। कोर्ट कचहरी के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है।

आपके लिए शुभ रंग: हरा।

आपके लिए शुभ व्यापार: जर्नल स्टोर।

आज का उपाय: गाय को पालक खिलाएं।

कर्क:- आज खेल जगत से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। कृषि कार्यों में संलग्न लोगों को परिजनों मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में कोई बाद समझौता हो सकता है। 

आज का शुभ रंग: सफेद।

आपके लिए शुभ व्यापार: कला, अभिनय,गीत संगीत।

आज का उपाय: माता की सेवा करें।

सिंह:- आज संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन संबंधी कार्यों में आई बड़ा से मुक्ति मिलेगी। मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

आज का शुभ रंग : गुलाबी।

आपके लिए शुभ व्यापार: फिल्म उद्योग।

आज का उपाय: काला सफेद कंबल दान करें।

कन्या:- आज भूमि,भवन, वाहन आदि के क्रय विक्रय की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति प्राप्त होगी।

आज का शुभ रंग: हल्का पीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: गौ शाला से कार्य।

आज का उपाय: काले कुत्ते 4 बूंदी के लड्डू खिलाएं।

तुला:- आज सत्ता शासन में बैठे किसी व्यक्ति की निकटता का लाभ मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। व्यापार की स्थिति सुधरेगी। किसी प्रियजन से धन अथवा उपहार प्राप्त होंगे।

आज का शुभ रंग: आसमानी नीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: होटल।

आज का उपाय: मछलियों को आटा खिलाएं।

वृश्चिक: आज राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में किसी विपरीत लिंग साथी से निकटता बढ़ेगी। कला, अभिनय से जुड़े लोगों को जनता से अपार प्यार मिलेगा।

आज का शुभ रंग: मेहरून।

आपके लिए शुभ व्यापार: कृषि कार्य।

आज का उपाय: मंगल यन्त्र की पूजा करें।

धनु:- आज मनपसंद भोजन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। सहोदर भाई बहनों के साथ संबंधों में सुधार होगा।

आज का शुभ रंग: धानी।

आपके लिए शुभ व्यापार: पशुओं का क्रय विक्रय।

आज का उपाय: पीली मिठाई गरीबों को बांटे।

मकर: आज कार्य क्षेत्र में अपने कार्य के साथ कोई नवीन जिम्मेदारी मिल सकती है। लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में आया तनाव दूर होगा। संतान की ओर से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा।

आज का शुभ रंग: काला।

आपके लिए शुभ व्यापार: लोहे का कारोबार।

आज का उपाय: कड़वे तेल में चेहरा देख कर तेल दान करें।

कुंभ:- आज बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी। शेयर, लॉटरी, दलाली से धन प्राप्त होगा। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से मनोबल में वृद्धि होगी। संतान की गलत हरकतों के कारण अपमानित होना पड़ सकता है।

आज शुभ रंग: नीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: जूते का कारोबार।

आज का उपाय: दशरथ कृत शनि स्त्रोत का पाठ करें।

मीन:- आज किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से पुराना तनाव समाप्त होगा। अविवाहित लोगों को विवाह से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी तलाश है लोगों को नौकरी मिल सकती है।

आज का शुभ रंग: क्रीम।

आपके लिए शुभ व्यापार: ट्यूशन।

आज का उपाय: ब्राह्मण को पीले कपड़े दान करें।

डॉ० अरविन्द मिश्र 

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद 

भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान, शॉप न० 21, ब्लॉक न० 25, ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट)

संजय प्लेस,आगरा 

परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक। 

मो० 9412343560, 7669288638

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया